*👉🏻 आर एस एस की तुलना तालिबान से करने वाले बॉलीवुड लेखक जावेद अख्तर के खिलाफ शिवसेना समाजवादी ने खोला मोर्चा* *👉🏻 1 सप्ताह में जावेद अख्तर ने लिखित रूप से माफ़ी ना मांगी तो देश भर में फूंके जाएंगे जावेद अख्तर के पुतले-राजेश रिंकू* *👉🏻 पढ़ें पूरी खबर सिर्फ हैडलाइन एक्सप्रेस पर 👇🏻*
जालंधर, 15 सितंबर 2021- शिवसेना समाजवादी की एक बैठक राजनगर मधुबन कॉलोनी स्थित पार्टी कार्यालय में हुई। जिसमें उत्तर भारत के सीनियर प्रमुख राजेश रिंकू विशेष तौर पर उपस्थित हुए। शिवसेना समाजवादी के राष्ट्रीय प्रधान कमलेश भारद्वाज व राष्ट्रीय चेयरमैन एडवोकेट हनी भारद्वाज के दिशा निर्देशों पर रखी गई इस बैठक की अध्यक्षता युवा पंजाब प्रधान सुनील कुमार बंटी ने की।
इस बैठक में राजेश रिंकू और सुनील कुमार बंटी ने कहा कि बीते दिनों बॉलीवुड के जाने-माने लेखक जावेद अख्तर ने आरएसएस की तुलना तालिबान से की थी जो एक बेहद शर्मनाक बयान है। शिवसेना समाजवादी जावेद अख्तर के इस बयान की कड़े शब्दों में निंदा करती है और साथ ही विरोध जताती है। अगर जावेद अख्तर ने लिखित रूप में देश के हिंदुओं से माफी नहीं मांगी तो शिवसेना समाजवादी देश के हर शहर में जावेद अख्तर का पुतला फूंकेगी। शिवसेना समाजवादी केंद्र सरकार से आग्रह करती है कि वह जावेद अख्तर पर दबाव बनाकर उनसे लिखित रूप में माफ़ी मंगवाए और उसे जनतक किया जाए। अगर 1 सप्ताह के अंदर ऐसा नहीं होता है तो शिवसेना समाजवादी पूरे हिंदुस्तान में प्रदर्शन शुरू करेगी। जावेद अख्तर जैसे घटिया लोग देश को दीमक की तरह खोखला कर रहे हैं। ऐसे लोगों के कारण ही देश की एकता और अखंडता पर असर पड़ता है। इस बैठक में अखिलेश कुमार, दलजीत सिंह दुल्ली, राहुल शर्मा, अर्जुन कुमार व अन्य शिव सैनिक मौजूद थे।


