चंडीगढ़, 02 जून 2022-(एच.ई)-सिद्दू मूसेवाला हत्याकांड में बड़ा खुलासा हुआ है। हत्या करने वाले गैंगस्टर ने एक निजी चैनल को फोन कर खुद अपना गुनाह कबूल किया है। लॉरेंस बिश्नोई के भांजे सचिन बिश्नोई ने एक निजी चैनल को फोन कर बताया कि उसी ने सिद्दू मूसेवाला को गोलियां मारी है। गैंगस्टर ने कहा कि उन्होंने विक्की मिड्डूखेड़ा और गुलाल बराड़ की हत्या का बदला लिया है। जब चैनल वालों ने उससे हथियारों के बारे में पूछा तो उसने कहा कि उनके पास ऐसे-ऐसे आधुनिक हथियार हैं जिसके बारे में किसी ने सोचा भी नहीं होगा। अब देखना यह है कि पंजाब पुलिस कितनी जल्दी हत्यारों तक पहुंच पाती है।
हत्या की जिम्मेवारी लेने वाला असली सचिन बिश्नोई है या कोई और इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है।