*👉🏻 पारस भारद्वाज ज्वेलरी शॉप में वारदात को अंजाम देने वाले तीन आरोपी काबू* *👉🏻 पढ़ें पूरी खबर सिर्फ़ हैडलाइन एक्सप्रेस पर 👇🏻*
जालंधर, 22 सितंबर 2021-(प्रदीप भल्ला)- बीते दिनों दयानंद चौक गढ़ा स्थित पारस भारद्वाज जूलरी शॉप में वारदात को अंजाम देने वाले तीन आरोपियों को थाना डिवीजन नंबर सात की पुलिस ने गिरफ्तार कर उनके पास से दो सोने की चेन और एक सोने की अंगूठी बरामद की है।
जानकारी देते हुए थाना डिवीजन नंबर सात के प्रभारी गगनदीप सिंह सेखों ने बताया कि 13-09-21 को पारस भारद्वाज ज्वेलरी शॉप से कार सवार व्यक्ति सोने के गहने लेकर फरार हो गए थे जिन्हें पुलिस ने सुभाना फाटक गंदा नाला नजदीक से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों की पहचान हरप्रीत सिंह प्रीत पुत्र जसविंदर सिंह, भंवर प्रीत सिंह पुत्र जगदीश सिंह, आयुष शर्मा पुत्र गुरदेव शर्मा सभी निवासी कपूरथला के रूप में बताई है। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश कर 2 दिन का रिमांड हासिल किया है ताकि आरोपियों से पूछताछ कर और भी वारदातों को ट्रेस किया जा सके।
