*👉🏻 चोरी के 9 मोटरसाइकिलों सहित एक चोर काबू, दो की तलाश* *👉🏻 पढ़ें पूरी खबर सिर्फ़ हैडलाइन एक्सप्रेस पर 👇🏻*
जालंधर, 05 जुलाई 2022-(प्रदीप भल्ला/बब्बू)-थाना मेहतपुर की पुलिस ने चोरी किए गए 9 मोटरसाइकिल सहित एक चोर को गिरफ्तार किया है।
जानकारी देते हुए एसएसपी देहाती जालंधर स्वपन शर्मा ने बताया कि एसपी इन्वेस्टिगेशन कंवलप्रीत सिंह चाहल के दिशा-निर्देशों पर थाना मेहतपुर के प्रभारी एसआई महेंद्र पाल की अगुवाई में एएसआई बलविंदर सिंह ने पुलिस पार्टी सहित पिंड उमरेवाल नाकाबंदी की हुई थी। इसी दौरान पुलिस पार्टी ने लवप्रीत सिंह उर्फ बॉबी पुत्र गुरमेज सिंह निवासी भोडे थाना बिलगा को रोका जिसके पास एक बिना नंबर का स्प्लेंडर मोटरसाइकिल था जो कि आरोपी ने चोरी किया हुआ था। पुलिस ने आरोपी पर मामला दर्ज कर पूछताछ की तो आरोपी के पास से 8 मोटरसाइकिल (4 स्प्लेंडर, 2 CT 100, 2 प्लैटिना और 1 पल्सर) और बरामद हुए। पुलिस पूछताछ दौरान आरोपी ने बताया कि वह अपने साथी दलजीत सिंह उर्फ सोनू पुत्र बलबीर सिंह और जसवंत सिंह उर्फ बीरू पुत्र गुरनाम सिंह दोनों निवासी भोडे थाना बिलगा के साथ मिलकर वाहन चोरी की वारदातों को अंजाम देता है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को मामले में नामजद कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।