*👉🏻 थाना भार्गव कैम्प और थाना बस्ती बावा खेल की पुलिस ने पकड़े अपराधी* *👉🏻 हेरोइन, अवैध शराब और चोरी किये हुए 4 बाइक व 2 एक्टिवा बरामद, पढ़ें पूरी खबर सिर्फ़ हैडलाइन एक्सप्रेस पर 👇🏻*
जालंधर, 04 जुलाई 2022-(प्रदीप भल्ला/बब्बू)-थाना भार्गव कैम्प और थाना बस्ती बावा खेल की पुलिस ने नशा तस्करी, शराब तस्करी और वाहन चोर गिरोह के सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके पास से 30 ग्राम हेरोइन, 60 बोतल शराब व 4 बाइक और 2 एक्टिवा बरामद किए हैं। जानकारी देते हुए पुलिस कमिश्नर गुरशरण सिंह संधू ने बताया कि एडीसीपी-2 जसकिरण जीत सिंह तेजा के दिशा-निर्देशों पर थाना भार्गव कैम्प के
प्रभारी इंस्पेक्टर गगनदीप सिंह सेखों और थाना बस्ती बावा खेल के एसआई परमिंदर सिंह की अगुवाई में एएसआई मंजीत सिंह ने माता संत कौर नगर मोड़ के पास से गौरव कुमार उर्फ हनी पुत्र राज कुमार निवासी कटहरा मोहल्ला बावा खेल को गिरफ्तार कर उसके पास से 30 ग्राम हेरोइन बरामद की है। वहीं एएसआई बुआ दास ने बलदेव राज पुत्र परसराम निवासी भार्गव कैम्प और जीत लाल पुत्र ताराचंद निवासी भार्गव कैंप को 60 बोतल अवैध शराब सहित गिरफ्तार किया है। इसके अलावा एएसआई सोमनाथ ने तीन चोरों को गिरफ्तार कर उनके पास से चार मोटरसाइकिल और दो एक्टिवा बरामद किए हैं। पकड़े गए चोरों की पहचान रवि पाल उर्फ रांता पुत्र गुरमीत राम निवासी पिंड हीरपुर जालंधर, धर्मेंद्र उर्फ मंगा पुत्र मोहन सिंह निवासी किराएदार लिंक कालोनी मॉडल टाउन, दीपक उर्फ शुभम पुत्र राकेश कुमार निवासी न्यू संत नगर बस्ती शेख जालंधर के रूप में हुई है।
