*👉🏻 चोरी के सामान सहित एक काबू*
जालंधर,23 नवंबर-(भल्ला प्रदीप)- थाना बारादरी की पुलिस ने चोरी के सामान सहित एक व्यक्ति को काबू किया है। जानकारी देते हुए थाना बारादरी के प्रभारी बलबीर सिंह ने बताया कि एएसआई देवी चंद ने पुलिस पार्टी सहित गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए अकबर अली पुत्र अतुल अली निवासी चौगिट्टी को काबू कर उसके पास से चोरी किया हुआ एक मोबाइल फोन, एक टीवी, पंखा व अन्य सामान बरामद किया है। पूछताछ में पता चला है कि आरोपी पर पहले भी कई मामले दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी पर मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।
