*👉🏻 अफीम सहित एक काबू, झारखंड से अफीम लाकर जालंधर और लुधियाना में करता था सप्लाई* *👉🏻 इस खबर संबंधी पूरी जानकारी हासिल करने के लिए नीचे दिए गए हैडलाइन एक्सप्रेस के लिंक को क्लिक करें 👇🏻*
जालंधर,29 नवंबर 2019-(प्रदीप भल्ला)- सीआईए स्टाफ-1 और थाना डिवीजन नंबर छह की पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को डेढ़ किलो अफीम सहित काबू किया है। जानकारी देते हुए डीसीपी अमरीक सिंह पवार ने बताया कि सीआईए स्टाफ-1 को सूचना मिली थी कि चंदन कुमार पासवान पुत्र कामेश्वर पासवान निवासी झारखंड जालंधर और लुधियाना के नशा तस्करों के साथ मिलकर अफीम की सप्लाई करता है। आज भी वह झारखंड से अफीम लेकर आ रहा है।
इसी सूचना पर कार्रवाई करते हुए सीआईए स्टाफ और थाना डिवीजन नंबर छह की पुलिस ने बस स्टैंड नजदीक मोता सिंह नगर मार्केट सतलुज सिनेमा के पास से चंदन कुमार पासवान को काबू कर लिया। आरोपी के पास से पुलिस को डेढ़ किलो अफीम बरामद हुई। पुलिस पूछताछ दौरान आरोपी ने बताया कि वह चार-पांच महीने पहले झारखंड से जालंधर अपनी बुआ के लड़के के पास काम करने के लिए आ गया था।
वह अपनी बुआ के लड़के के साथ मिस्त्री का काम करने लग पड़ा था। इसी दौरान उसके जालंधर और लुधियाना के नशा तस्करों के साथ संबंध बन गए। जिसके बाद वह झारखंड से अफीम लाकर जालंधर और लुधियाना में सप्लाई करने लग पड़ा। पुलिस ने आरोपी पर मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।
