*👉🏻 नहीं रहे गजोधर भैया, एम्स में ली अंतिम सांस* *👉🏻 पढ़ें पूरी खबर सिर्फ हैडलाइन एक्सप्रेस पर 👇🏻*

नई दिल्ली, 21 सितंबर 2022- कॉमेडी जगत के बादशाह गजोधर भैया/राजू श्रीवास्तव आज इस दुनिया को अलविदा कह गए। दिल्ली के एम्स में बुधवार सुबह 10:00 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।
राजू 58 साल के थे। दिल्ली में ही 10 अगस्त को एक्सरसाइज करते समय उन्हें हार्ट अटैक आया था, जिसके बाद उन्हें एम्स में इलाज के लिए दाखिल करवाया गया। राजू के हार्ट के एक हिस्से में 100% ब्लॉकेज थी। पिछले 42 दिनों से वह एम्स में भर्ती थे। इन 42 दिनों में कई बार उनकी हालत में सुधार होने की खबरें आई लेकिन आज वह इस दुनिया को अलविदा कह गए। राजू श्रीवास्तव के निधन की खबर मिलते ही बॉलीवुड में शोक की लहर फैल गई।
राजू श्रीवास्तव देश और दुनिया में कई कॉमेडी शो कर चुके हैं। कॉमेडी के साथ साथ वह बहुत से अभिनेताओं की मिमिक्री भी किया करते थे।

