पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम से हर महीने 5000 रु इनकम होगी गारंटी
यह अकाउंट उनके लिए भी बेहतर है जिनके पास कुछ पैसे एकमुश्त पड़े हों उन पैसों को किसी रिस्की निवेश या बैंक के बचते खाते में डालने की बजाए पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में जमा करा दें तो यह आपके लिए हर महीने इनकम देने की गारंटी बन जाएगी हर महीने आपको कमाई कराती भी रहेगी और स्कीम का समय पूरा होने के बाद पोस्ट ऑफिस के खाते में जमा पूरे पैसे भी आपको मिल जाएंगे खास बात यह है कि इस स्कीम को हर 5 साल बाद उसी खाते के जरिए आगे भी जबतक चाहें बढ़ा सकते हैं यानी यह सालों तक आपके लिए इनकम की गारंटी साबित होगी।
कैसा स्कीम है
पोस्ट ऑफिस की मंथली इन्वेस्टमेंट स्कीम यानी पीओएमआईएस आपको मंथली इनकम करने का मौका देती है यह एक ऐसी सरकारी योजना है जिसमें एक बार पैसा निवेश करने पर हर महीने तय आय होती रहती है एक्सपर्ट्स इस योजना को निवेश के सबसे अच्छे विकल्पों में से एक मानते हैं
कितना जमा कर सकते हैं
आपका अकाउंट सिंगल है तो आप 4 लाख रुपए तक अधिकतम जमा कर सकते हैं कम से कम 1500 रुपए की राशि जमा की जा सकती है वहीं अगर आपका अकाउंट ज्वॉइंट है तो इसमें अधिकतम 9 लाख रुपए जमा किए जा सकते हैं एक शख्स पोस्ट ऑफिस द्वारा तय लिमिट के अनुसार अकाउंट खोल सकता है मेच्योरिटी पीरियड 5 साल है 5 साल बाद अपनी पूंजी को फिर योजना में निवेश कर सकते हैं
कैसे मिलेगी हर महीने इनकम
मंथली इन्वेस्टमेंट स्कीम के तहत 7 फीसदी सालाना ब्याज मिलता है इस सालाना ब्याज को 12 महीनों में बांट दिया जाता है जो आपको मंथली बेसिस पर मिलता रहता है अगर आपने 9 लाख रुपए जमा किए हैं तो आपका सालाना ब्याज करीब 63000 रुपए होगा इस लिहाज से आपको हर महीने करीब 5000 रुपए की आय होगी 5000 रुपए आपको हर महीने मिलेंगे वहीं आपका 9 लाख रुपए मेच्योरिटी पीरियड के बाद कुछ और बोनस जोड़कर वापस मिल जाएगा और इसमें जमा की जाने वाली रकम पर और उससे आपको मिलने वाली ब्याज पर किसी तरह की टैक्स छूट का लाभ नहीं मिलता है हालांकि इससे आपको होने वाली कमाई पर डाकघर किसी तरह का TDS नहीं काटता लेकिन जो ब्याज आपको मंथली मिलती है उसके एनुअल टोटल पर आपकी टैक्सेबल इनकम में शामिल किया जाता है
ऐसे खुलेगा अकाउंट
आप अपनी सुविधा के अनुसार किसी भी पोस्ट ऑफिस में जाकर अकाउंट खुलवा सकते हैं इसके लिए आपको आधार कार्ड, वोटर आईडी पैन कार्ड राशन कार्ड ड्राइविंग लाइसेंस में से किसी एक की फोटो कॉपी जमा करनी होगी।
