Home›पंजाब›दोआबा›जालंधर›*👉🏻 रेलवे स्टेशन पर अटैची में मिले शव की हुई पहचान,पुलिस ने हत्यारोपी को भी किया गिरफ्तार* *👉🏻 अवैध संबंधों के चलते किया कत्ल, पढ़ें पूरी खबर सिर्फ हैडलाइन एक्सप्रेस पर 👇🏻*
*👉🏻 रेलवे स्टेशन पर अटैची में मिले शव की हुई पहचान,पुलिस ने हत्यारोपी को भी किया गिरफ्तार* *👉🏻 अवैध संबंधों के चलते किया कत्ल, पढ़ें पूरी खबर सिर्फ हैडलाइन एक्सप्रेस पर 👇🏻*
जालंधर, 16 नवंबर 2022-(एच.ई)-बीते दिनों रेलवे स्टेशन पर अटैची में से मिले युवक के शव के मामले को कमिश्नरेट पुलिस ने हल करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार रेलवे स्टेशन पर अटैची में से युवक का शव मिलने के बाद कमिश्नरेट पुलिस अलर्ट हो गई थी और पुलिस टीमों ने तुरंत ही जांच शुरू कर दी थी। कमिश्नरेट पुलिस के सीआईए स्टाफ-1 और स्पेशल ऑपरेशन यूनिट की टीमों ने जांच करते हुए देर रात गदईपुर इलाके में सर्च करते हुए हत्यारोपी को काबू कर लिया। जांच दौरान पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे में हत्यारोपी को देखा। लोगों से पूछताछ करने पर पता चला कि आरोपी का नाम इश्फाक है और वह मृतक बबलू के साथ ही एक फैक्ट्री में काम करता था और साथ ही एक क्वार्टर में रहता था। बबलू के एक महिला के साथ संबंध थे। जिसको लेकर हत्यारोपी और मृतक में तकरार हो गई थी। इसी को लेकर सोमवार की रात को इश्फाक ने बबलू की हत्या कर दी और शव को अटैची में डालकर रेलवे स्टेशन पर रख दिया। पुलिस जल्द ही इस मामले में पत्रकार वार्ता कर खुलासा करेगी।