*👉🏻 पंजाब में कोरोना वायरस से पहली मौत की पुष्टि, आज रात से सभी सरकारी और प्राइवेट बसें बंद* *👉🏻 पंजाब बोर्ड की परीक्षाएं भी हुई कैंसिल, 20 से ज्यादा व्यक्ति इकट्ठे ना हो* *👉🏻 इस खबर संबंधी पूरी जानकारी हासिल करने के लिए नीचे दिए गए हैडलाइन एक्सप्रेस के लिंक को क्लिक करें 👇🏻*
जालंधर, 18 मार्च 2020-(एच.ई)-पंजाब में कोरोना वायरस से हुई पहली मौत की पुष्टि कर दी गई है। मृतक नवांशहर जिले के बंगा के गांव पठलावा का है।
कोरोना वायरस के संदिग्ध 70 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति की मौत बुधवार को हो गई थी आज प्रशासन ने बुजुर्ग व्यक्ति की मौत का कारण कोरोना वायरस होने संबंधी बताया है। जिसके बाद गांव पठलावा को पूरी तरह से सील कर दिया गया है। प्रशासन ने बताया था कि 6 मार्च को बुजुर्ग जर्मन वाया इटली के रास्ते आया था। इटली में 2 घंटे की एयर शिफ्टिंग हुई थी जिस कारण बुजुर्ग कोरोना वायरस से पीड़ित हो गया था। बुजुर्ग की बंगा के अस्पताल में इलाज दौरान मौत हो गई थी। मौत के बाद बुजुर्ग व्यक्ति के खून के सैंपल जांच के लिए भेजे तो रिपोर्ट में पता चला कि बुजुर्ग को कोरोना वायरस था। तेजी से फैल रही महामारी कोरोना वायरस से बचाव के लिए पंजाब सरकार ने आज रात से सभी सरकारी और निजी बसों को बंद कर दिया है। इसके साथ ही 20 से ज्यादा व्यक्ति एक साथ इकट्ठा होने पर भी पाबंदी लगा दी गई है। पंजाब सरकार ने पंजाब बोर्ड की परीक्षाओं को भी रद्द कर दिया है। पंजाब सरकार ने लोगों से अपील की है कि वह जन तक स्थानों पर ना जाएं और ना ही दूसरे लोगों के संपर्क में रहें। लोगों को कहा गया है कि जरूरी काम होने पर ही घर से निकलें और थोड़े थोड़े समय बाद अपने हाथों को सेनेटाइज करते रहे।



