*👉🏻 रिश्वत लेने के चक्कर में पांच ट्रैफिक कर्मी सस्पेंड* *👉🏻 एक मुलाजिम की गलती का खामियाजा दूसरे चौक में खड़े मुलाजिमों को भी भुगतना पड़ा*
जालंधर-(ज्ञान सिंह)- पुलिस कमिश्नर प्रवीण कुमार सिन्हा ने रिश्वत लेने के चक्कर में 5 ट्रैफिक कर्मियों को सस्पेंड करने के आदेश दिए हैं। सस्पेंड किए गए ट्रैफिक कर्मियों के नाम एएसआई गुलशन कुमार , एएसआई सतनाम सिंह, कांस्टेबल मेहर सिंह, कांस्टेबल जसवंत सिंह, कांस्टेबल सुखवंत सिंह है। जानकारी के मुताबिक एएसआई सतनाम सिंह ने पीएपी चौक में किसी वाहन चालक से चलाओ ना करने की एवज में रिश्वत के तौर पर रुपए ले लिए जिसकी शिकायत वाहन चालक ने पुलिस कमिश्नर प्रवीण कुमार सिन्हा को कर दी। सीपी ने तुरंत कार्रवाई करते हुए एएसआई के साथ उस इलाके में और भी जिन मुलाजिमों की ड्यूटी थी उन्हें भी सस्पेंड कर दिया। एक मुलाजिम की गलती का खामियाजा दूसरे चौक में खड़े मुलाजिमों को भी भुगतना पड़ गया।
