बंटी योगी बने शिव सेना हिन्द के उत्तर भारत प्रभारी राजोआना की फांसी की सजा को उम्र कैद में तब्दील करने वाले मोदी को शिव सेना हिन्द ने भेजा फुटबॉल : निशांत शर्मा राजोआना को फांसी की सजा दिलाने के लिए शिव सेना एक लाख हस्ताक्षर करवाकर राष्ट्रपति को सौपेंगी मांग -ईशांत शर्मा
मुकेरियां (हैडलाइन डेस्क)शिव सेना हिन्द की एक अहम बैठक मुकेरियां में आयोजित की गई। जिस की अध्यक्षता पंजाब प्रधान ईशान्त शर्मा और बंटी योगी ने की।


इस मौके पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष निशांत शर्मा, उत्तर भारत चेयरमैन अमित भार्गव ,पंजाब अध्यक्ष इशांत शर्मा, पंजाब प्रधारी अजय ठाकरे , पंजाब प्रधान इंडस्ट्री सेल बलविंदर सलूजा ,सोनू राणा आफिस इंचार्ज, रजिंदर धालीवाल ,osd निशान्त शर्मा, विशेष रूप से उपस्थित हुए। इस मौके सैंकड़ो शिव सैनिक शिव सेना हिन्द में शामिल हुए।
इस मोके निशांत शर्मा ने बंटी योगी को शिव सेना हिन्द का उत्तर भारत प्रभारी नियुक्त किया।
इस मौके निशांत शर्मा ने बताया कि पीएम मोदी ने वोट बैंक की गन्दी राजनीति करते हुए बेअंत सिंह व निर्दोष लोगो के हत्यारे राजोआना की फांसी की सजा माफ कर के देश के कानून को फुटबॉल बनाकर पैरों से ठोकरें मारने का कार्य किया है।
निशांत शर्मा ने कहा कि देश का कानून मोदी के लिए मात्र फुटबॉल है जब चाहे देश के कानून को पैरों से ठोकर मार कर कानून की धज्जियां उड़ाई जा सकती है।
उन्होंने कहा कि शिव सेनिको की तरफ से फुटबॉल पर हस्ताक्षर करके शिव सेना हिन्द ने मोदी को भेज कर लानत पाई है।
उन्होंने कहा कि फुटबॉल के जरिये शिव सेनिको ने पीएम को धिक्कारते हुए मांग की है कि निर्दोषों के कातिल आंतकी राजोआना को फांसी पर लटकाया जाए। ताकि कि आंतकियों से लड़ कर शहीद हुए वीरों की शहादत व्यर्थ न जा सके।
उन्होंने कहा कि राजोआना को फांसी दिलाने के लिए शिव सेना हिन्द एक लाख लोगों के हस्ताक्षर करवाकर पीएम मोदी व राष्ट्रपति को भेजेगी। उन्होंने कहा कि इस मुहिम की शुरूआत शिव सेना हिन्द ने मुकेरियां से कर दी है।
शर्मा ने कहा कि राजोआना की फांसी माफ करना भारत के इतिहास का बेहद दुखद फैंसला है ।
शर्मा ने कहा कि मोदी सरकार ने वोट बैंक की राजनीति के लिए देश के लाखों शहीदों से धोखा दिया है।
उन्होंने कहा कि जिस इंसान ने पंजाब से आतंकवाद खत्म करने के लिए अपने जान कुर्बान कर डाली ऐसे बेअंत सिंह के हत्यारे को बलवंत सिंह राजोआना पर रहमदिली दिखाकर मोदी सरकार ने घिनोनी हरकत की है।
अब वोटो की राजनीति के लिए मोदी ने राजोआना की फांसी को उम्र कैद में बदल कर आंतकवाद की मार झेल चुके पंजाब के लोगों के हृदय पर आघात किया है।
उन्होंने कहा कि मोदी का ये फैंसला आंतकवाद पीड़ित लोगों के साथ धोखा है। मोदी के इस फैंसले ने आतंकवाद पीड़ित परिवारों को खून के आंसू रुला दिए है।
उन्होंने कहा कि हम सरकार से मांग करते है कि जल्द से जल्द ग्रह मंत्रालय को अपना फैंसला बदलकर निर्दोषों के हत्यारे राजोआना को फांसी पर लटकाना चाहिए। इस मौके पर


