*👉🏻 ह्यूमन राइट्स प्रोटेक्शन फ्रंट ट्राइसिटी टीम ने किया सीनियर सिटीजन होम का दौरा*

चंडीगढ़,15 दिसम्बर-(हैडलाइन एक्सप्रेस)-ह्यूमन राइट्स प्रोटेक्शन फ़्रंट ट्राईसिटी चंडीगढ़ की टीम ने सीनियर सिटिज़न होम सैक्टर 15 चंडीगढ़ का दौरा किया। प्रैस सचिव सुषमा शर्मा ने बताया कि ट्राइसिटी टीम ने सिटिज़न होम में बुजुर्गों को फ़ल और मिठाइयां बांटी और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। फ़्रंट की उपाध्यक्ष डॉ आशा लूथरा ने साई बाबा जी के भजन गाकर वहां पर रह रहे लोगों को नाचने पर मजबूर कर दिया। ह्यूमन राइट्स प्रोटेक्शन फ्रंट राष्ट्रीय टीम के सीनियर उपाध्यक्ष ललित कपूर ने वहां पर रह रहे लोगों से बातचीत की और जरुरी सामान भविष्य मे देते रहने का आश्वासन भी दिया। इस अवसर पर यश पाल शर्मा के इलावा नवीन सागवान, किशोर वर्मा और चंचल सभरवाल, अश्वणी गाबा, दिनेश कुमार आदि ने भविष्य में भी हर प्रकार के सहयोग की बात कही।



