👉🏻 जिमखाना मैनेजमेंट पर हुई F.I.R
जालंधर,14 फरवरी 2023-(एच.ई)-जालंधर के मशहूर जिमखाना मैनेजमेंट पर थाना डिवीजन नंबर चार में विभिन्न धाराओं के तहत एफ आई आर दर्ज की गई है। वैलेंटाइन डे के चलते बीती रात जिमखाना क्लब में हस्बैंड ईव नामक एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इसी कार्यक्रम के चलते शहर के गणमान्य लोग जिमखाना क्लब में मौजूद थे। कार्यक्रम के दौरान ऊंची आवाज में गाने बजाए जा रहे थे। रात 11:00 बजे जब गानों की आवाज सड़क तक पहुंची तो पुलिस प्रशासन ने जिमखाना क्लब पहुंचकर गानों को बंद करने के लिए कहा और साथ ही बताया कि सरकारी आदेशों के अनुसार वह 11:00 बजे तक ही गाना बजाने का प्रोग्राम कर सकते हैं, लेकिन इसके बावजूद जिमखाना की तरफ से ऊंची आवाज में गाने चलाए जाते रहे। जिसके बाद कमिश्नरेट पुलिस द्वारा थाना डिवीजन नंबर चार में जिमखाना मैनेजमेंट पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया और एफ आई आर की कॉपी मैनेजमेंट को सौंप दी। मामला दर्ज होने के बाद जिमखाना मैनेजमेंट के पैरों तले जमीन खिसक गई। जिक्रयोग है कि जिमखाना मैनेजमेंट के उच्च पदों पर डिविजनल कमिश्नर, डीसी व अन्य सरकारी अधिकारी आसीन है।



