👉🏻 जालंधर, नकोदर, शाहकोट के उद्योगपतियों ने दिया अटवाल को अपना समर्थन
👉🏻 पहले प्रोडक्शन, फिर परमिशन की नीति से उद्योगों को विकास की राह पर लायेंगे-विजय रुपाणी
👉🏻 उद्योगों को सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना ही मेरा पहला उद्देश्य-इंदर इकबाल सिंह अटवाल, पढ़ें पूरी खबर सिर्फ हैडलाइन एक्सप्रेस पर 👇🏻
जालंधर 27 अप्रैल 2023-(प्रदीप भल्ला)-आज भारतीय जनता पार्टी इंडस्ट्री सेल के प्रदेश संयोजक आशुतोष वधवा, की अध्यक्षता में स्थानीय होटल में नकोदर, शाहकोट और जालंधर, के उद्योगपतियों की एक विशेष बैठक हुई, जिसमें गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा पंजाब के प्रदेश प्रभारी विजय रुपाणी, जालंधर लोकसभा उपचुनाव के प्रभारी एवं उत्तर प्रदेश से पूर्व मंत्री डॉक्टर महेंद्र सिंह, संगठन महामंत्री श्रीमंथरी श्रीनिवासुलू, भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा चुनाव के प्रत्याशी इंदर इकबाल सिंह अटवाल, प्रदेश महामंत्री राजेश बागा व भाजपा जिला अध्यक्ष सुशील शर्मा विशेष रुप से उपस्थित हुए। इस अवसर पर उनके साथ जिला महामंत्री राजेश कपूर, भाजपा इंडस्ट्री सेल के जिला संयोजक अश्विनी दीवान हैप्पी, भी उपस्थत थे।
विजय रुपाणी ने इस बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि पंजाब में भी उद्योगों को प्रफुल्लित और उनका चहुमुखी विकास करने के लिए पंजाब में भी भारतीय जनता पार्टी द्वारा गुजरात मॉडल को अपनाया जाएगा। जिसमें उद्योगों को वह सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी, जो उनके विकास में सहायक हों। विजय रुपाणी ने कहा कि जैसे गुजरात में पहले प्रोडक्शन और फिर परमिशन की नीति से उद्योगों को विकास की राह पर लाया गया है, वैसे ही पंजाब में भी वही नीति अपनाकर पंजाब के उद्योगों को भी तेज गति से विकसित किया जाएगा।
भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा उपचुनाव के प्रत्याशी इंदर इकबाल सिंह अटवाल ने इस बैठक में सभी उद्योगपतियों को संबोधित करते हुए कहा कि उनका पहला लक्ष्य यही होगा कि वह जालंधर में जितने भी उद्योग हैं उनके विकास के लिए पहल के आधार पर काम करेंगे। उन्होंने कहा कि जालंधर में खेलों का सामान बनाने वाले उद्योग, चमड़ा उद्योग, पाइप फिटिंग, हैंड टूल व अन्य तमाम तरह के उद्योगों के विकास के लिए मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हों, यह मेंबर पार्लियामेंट बनने के बाद मेरा पहला लक्ष्य होगा।
इस बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित दमन मोंगा, गुरप्रीत भाईजादा, हरीश दुआ, डॉ महेंद्रू, पंकज जैन, राजेश कपूर, सचिन गुप्ता, दिनेश गुप्ता, अनिल महाजन, विशाल सीकरी, बॉबी भाटिया, सोनू भाटिया, सुनील जलोटा, विक्की पुजारा, अमित धवन, आदित्य धवन एवं शालीन जोशी व अन्य उद्योगपति उपस्थित थे।