👉🏻 बोलेरो सवार तीन लुटेरे पुलिस ने किये गिरफ्तार,एक फरार

👉🏻 पकड़े गए लुटेरे में दो सगे भाई, लूटे हुए 15 मोबाइल और बोलेरो गाड़ी बरामद, पढ़ें पूरी खबर सिर्फ हैडलाइन एक्सप्रेस पर 👇🏻
जालंधर, 28 दिसंबर 2023-(प्रदीप भल्ला)-शहर में लूटपाट की वारदातों को अंजाम देकर दहशत फैलाने वाले बोलेरो गाड़ी सवार चार लुटेरों में से तीन लुटेरों को कमिश्नरेट क्राइम ब्रांच की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है।
जिनके पास से पुलिस पार्टी ने लूटे हुए 15 मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल की गई बोलेरो गाड़ी बरामद कर ली है। जानकारी देते हुए पुलिस कमिश्नर आईपीएस स्वप्न शर्मा ने बताया कि शहर में रोजाना हो रही लूटपाट की वारदातों के कारण लोगों में दहशत का माहौल पैदा हो गया था। जिसके बाद पुलिस पार्टी ने अलग-अलग टीमें बनाकर लुटेरों को पकड़ने के लिए नाकाबंदी कर दी। क्राइम ब्रांच के इंचार्ज इंस्पेक्टर हरिंदर सिंह की टीम जब सब्जी मंडी की बैक साइड नागरा रोड पर गश्त कर रही थी तो उन्हें सूचना मिली कि शिव नगर फाटक के पास बोलोरो गाड़ी में लूटपाट करने वाले चार लुटेरे घूम रहे हैं और उनके पास लोगों से लूटे हुए मोबाइल भी है। वह लोग लूटे हुए मोबाइल बेचने की फिराक में है। अगर इसी समय छापामारी की जाए तो वह काबू आ सकते हैं। पुलिस पार्टी ने आरोपियों के खिलाफ थाना डिवीजन नंबर एक में अलग-अलग धाराओं के तहत मामला दर्ज कर शिवनगर नागरा फाटक के पास नाकाबंदी कर दी। जैसे ही बोलेरो सवार लुटेरे वहां पहुंचे तो वह पुलिस पार्टी को देख घबरा गए और गाड़ी में से निकलकर भागने लगे। पुलिस पार्टी ने तुरंत कार्रवाई करते हुए गुरशरण सिंह उर्फ गोलू पुत्र तरलोक सिंह निवासी वरियाना, सुनील कुमार उर्फ शीलू और लवप्रीत सिंह उर्फ लव दोनों पुत्र सोमालाल निवासी वरियाना जालंधर को गिरफ्तार कर लिया, जबकि विशाल पुत्र सरवन सिंह निवासी वरियाना भागने में कामयाब हो गया। पुलिस पार्टी ने आरोपियों के पास से अलग-अलग कंपनी के 15 मोबाइल और बोलोरो गाड़ी नंबर PB-08-EG-8147 बरामद कर ली। पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ की तो पता चला कि आरोपियों ने अलग-अलग जगहों पर 20 वारदातों को अंजाम दिया है। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में छापेमारी कर रही है और पकड़े गए आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड हासिल करेगी ताकि आरोपियों से गहराई से पूछताछ की जा सके।
