*👉🏻 नाथां बगीची अखाड़े में बजरंगबली के पद चिन्ह दिखाई देने पर भक्तों में उत्साह,पद चिन्हों को फूलों से सजा की पूजा अर्चना* *👉🏻 इस खबर संबंधी पूरी जानकारी हासिल करने के लिए नीचे दिए गए हैडलाइन एक्सप्रेस के लिंक को क्लिक करें 👇🏻*
जालंधर, 13 सितंबर 2020-(हैडलाइन एक्सप्रेस)-नाथां वाली बगीची में स्थित 200 साल से भी पुराने अखाड़े में आज बजरंगबली जी ने अपने कदम रखें। बजरंगबली जी के पद चिन्ह दिखाई देने की बात फैलते ही भक्तों की उनके दर्शनों के लिए भीड़ लग गई।
जानकारी देते हुए पंचमुखी महादेव मंदिर नाथां वाली बगीची के पंडित प्रशांत तिवारी ने बताया कि वह रोजाना की तरह सुबह 4:00 बजे स्नान करने के लिए अखाड़े के पास बने स्नान ग्रह में जाने लगे तो उन्होंने देखा कि अखाड़े में बड़े-बड़े पदचिन्ह छपे हुए थे। जिसके बाद उन्होंने तुरंत ही अखाड़े की सेवा करने वाले मंगल पहलवान को सूचित किया।
सूचना मिलते ही मंगल पहलवान भी अखाड़े में पहुंच गए और उन्होंने बताया कि वह कल रात को अखाड़े की मिट्टी को समतल करके चले गए थे लेकिन बड़े-बड़े पद चिन्ह दिखाई पड़ने पर पंडित प्रशांत तिवारी और मंगल पहलवान भी आश्चर्यचकित हो गए। दोनों ने इतने बड़े-बड़े पदचिन्ह देखने के बाद मंदिर कमेटी को बताया कि भगवान हनुमान जी ने अखाड़े में अपने कदम रखे हैं और यह बात पूरे शहर में तेजी से फैल गई। हनुमान जी के पद चिन्ह दिखाई पड़ने की सूचना मिलते ही लोगों में उनके दर्शनों के लिए उत्साह पैदा हो गया। बड़ी गिनती में लोग अखाड़े में पहुंचे और पद चिन्हों पर फूल अर्पित कर उनकी पूजा-अर्चना की। वहीं पंडित प्रशांत तिवारी ने बताया कि रात को हनुमान जी के मंदिर का दरवाजा भी बंद कर दिया गया था। सुबह 4:00 बजे उनके मंदिर का दरवाजा भी खुला हुआ था और मंदिर के बाहर भी पद चिन्ह छपे हुए थे।

