👉🏻 नाबालिग लड़की से बलात्कार कर बनाई वीडियो, सोशल मीडिया पर वायरल

👉🏻 दो आरोपी गिरफ्तार, तीसरा फरार, घटना एक महीने पहले की, पढ़ें पूरी खबर सिर्फ हैडलाइन एक्सप्रेस पर 👇🏻
जालंधर, 15 जनवरी 2024-(एच.ई)-थाना डिवीजन नं-1 के अंर्तगत पड़ते राम जानकी नगर में एक नाबालिक लड़की के साथ बलात्कार का मामला सामने आया है। जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
इस बारे में जानकारी देते हुए थाना एक के प्रभारी सुखदेव सिंह ने बताया कि सुबह उनके पास राम प्रसाद निवासी राम जानकी नगर ने शिकायत दर्ज़ करवाई की उनकी 15 साल की बेटी महिमा ( काल्पनिक नाम) के साथ उनके घर के पास रहने वाले कुछ युवकों ने बलात्कार किया है। इस गलत काम की उन्होंने एक वीडियो भी बनाई है। रामप्रसाद ने बताया कि करीब एक महीने पहले उसकी बेटी बुआ के घर खाना देने गई थी। खाना देकर वापस आ रही थी कि वहां आसपास रहते गुलशन और बीरू ने जबरदस्ती उसे खींच कर दूसरी मंजिल के कमरे में ले गए। गुलशन और बीरू ने जबरन नाबालिग लड़की से बलात्कार किया। जिसकी उन्होंने वीडियो भी बनाई जोकि सोशल मीडया पर वायरल हो रही है। जिसमें देखा जा सकता है कि दो युवक नाबालिक लड़की के साथ जबरदस्ती कर रहे हैं और साथ ही एक युवक छुपकर यह वीडियो बना रहा है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और तीसरे आरोपी की तलाश कर रही है। घटना एक महीने पहले की है। नाबालिग के साथ बलात्कार करने के बाद उसे ब्लैकमेल करने के लिए वीडियो बनाई गई थी लेकिन जब वीडियो वायरल हुई तो परिवार वालों ने इस मामले की जानकारी पुलिस को दी। थाना नम्बर 1 की पुलिस ने लड़की की मां की शिकायत पर गुलशन और बीरू के खिलाफ धारा 376डीए, 506, पॉक्सो एक्ट की धारा 6 के अधीन केस दर्ज कर दो आरोपीयों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि तीसरे आरोपी की तलाश जारी है।

