*👉🏻 मास्टर सलीम की भाभी को टिप्पर ने मारी टक्कर, हालत गंभीर, निजी अस्पताल में दाखिल* *👉🏻 इस खबर संबंधी पूरी जानकारी हासिल करने के लिए नीचे दिए गए हैडलाइन एक्सप्रेस के लिंक को क्लिक करें 👇🏻*
जालंधर,18 सितंबर 2019-(प्रदीप भल्ला)- मशहूर गायक मास्टर सलीम की भाभी प्रवीण को टिप्पर ने टक्कर मार दी। जिस कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया। जानकारी के अनुसार मास्टर सलीम के भाई परवेज की पत्नी प्रवीण अपने पिता के साथ किसी काम के सिलसिले में जा रही थी। जैसे ही वह नारी निकेतन के पास पहुंचे तो एक तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। जिस कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गई। जिन्हें इलाज के लिए तुरंत ही निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया। घटना की सूचना मिलते ही संबंधित थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। टिप्पर चालक मौके से फरार हो गया।


