*👉🏻 शराब तस्करी को गम्भीरता से लेते हुए पुलिस कमिश्नर खुद पहुंचे जांच करने*
जालंधर-थाना बस्ती बावा खेल के अंतर्गत पड़ते राज नगर में पुलिस ने छापेमारी कर 50 पेटी अवैध शराब की बरामद की है। जानकारी के मुताबिक पुलिस ने राज नगर के दो तीन घरों को सील किया हुआ था।
क्योंकि पुलिस को सूचना थी कि यहां पर अवैध शराब डंप की जाती है। पुलिस ने एक तस्कर सहित 50 पेटी शराब भी बरामद की है। शराब तस्करी के मामले को संजीदगी से लेते हुए पुलिस कमिश्नर परवीन कुमार सिन्हा ने खुद उन घरों में जाकर जांच की। पुलिस कमिश्नर के साथ डीसीपी गुरमीत सिंह,एडीसीपी डी. सुडरविली व अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद थे।


