पंजाब की महिला रातो-रात बन गई करोड़पति,

पंजाब की रहने वाली एक 42 वर्षीय महिला की अचानक किस्मत बदल गई। रातो-रात करोड़पति बन गई। महिला ने अपनी 16वीं शादी की सालगिरह पर पति से उपहार के प्राप्त रकम से रैफ़ल ड्रा टिकट खरीदा। सौभाग्य से, पायल के टिकट ने उसे 1 मिलियन डॉलर तक पहुंचा दिया।
दरअसल, महिला पायल ने 3 मई को दुबई ड्यूटी-फ्री (डीडीएफ) मिलेनियम मिलियनेयर सीरीज 461 में टिकट संख्या 3337 ऑनलाइन खरीदा। उन्होंने खलीज टाइम्स को बताया कि 16वीं शादी की सालगिरह पर पति से उपहार के रूप में मिले Dh1,000 रुपयों की मदद से मैंने ऑनलाइन डीडीएफ टिकट खरीदने के बारे में सोचा। पायल ने बताया कि पिछले बारह सालों से डीडीएफ टिकट खरीद रही हैं। उसका पसंदीदा नंबर तीन है। खलीज टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, जब भी वे यात्रा पर जाती थीं, तो वह एक खरीदती थी, जिसमें अपने बच्चों और पति के नामों को बारी-बारी से सूचीबद्ध करती थी। इस बार ऑनलाइन टिकट खरीदा। जैसे ही मुझे जैकपॉट के बारे में पता चला, पति को फोन करके बताया। मैं बहुत खुश थी और जब मैंने उनसे बात की, तो खुशी के आंसू निकल पड़े। पायल ने बताया कि अभी भी निर्णय लेना जल्दबाजी होगी। लेकिन, निश्चित रूप से, हमारी प्राथमिकता मेरे बच्चों के भविष्य को सुरक्षित करना है, उन्हें अच्छे जीवन के लिए वास्तव में अच्छी शिक्षा देना है।


