*👉🏻 नेपाली लड़की की धमकियों से आहत लड़के ने निगला ज़हरीला पदार्थ,मौत*

जालंधर,18 अप्रैल 2019-(प्रदीप भल्ला)- थाना डिवीजन नंबर 7 के अंतर्गत आते खुरला किंगरा नज़दीक स्थित बैंक एनक्लेव कालोनी में रहने वाले मनदीप सोढ़ी नामक युवक ने जहरीला पदार्थ निगल अपनी जान दे दी। जानकारी देते हुए थाना डिवीजन नंबर 7 के एएसआई सतविंदर सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि बैंक एनक्लेव में रहने वाले मनदीप सोढ़ी पुत्र सुरेंद्र पाल जोकि ड्राइवरी करता है ने 14 अप्रैल को जहरीला पदार्थ निगल लिया था। जिसकी आज निजी अस्पताल में इलाज दौरान मौत हो गई। पुलिस जांच दौरान पता चला है कि मृतक दो बहनों का इकलौता भाई था। जिसके नेपाली लड़की के साथ काफी समय से सम्बंध थे। कुछ समय बाद नेपाली लड़की उसे परेशान करने लगी। जिस कारण दोनों का विवाद पंचायत में पहुंचा। जहां पर पंचायत ने दोनों का राजीनामा करवा दिया था, लेकिन उसके बावजूद लड़की मनदीप को परेशान करती रही। इसी परेशानी के चलते मनदीप सोढ़ी ने 14 अप्रैल को जहरीला पदार्थ निगल लिया। जिसकी आज निजी अस्पताल में इलाज दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयानों पर मामला दर्ज कर लिया है।
