कान में खुजली हो सकता है इन गंभीर समस्याओं का संकेत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज

कान में खुजली हो सकता है इन गंभीर समस्याओं का संकेत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज
कान में खुजली होना एक आम समस्या है, जो हर दूसरे व्यक्ति को हो सकती है. लेकिन कई बार यह गंभीर समस्या का कारण बन सकती है. ऐसे में इसके बारे में जानना बेहद जरूरी है.
कान शरीर का एक अहम अंग है, जो हमें सुनने में मदद मिलती है. लेकिन कई बार कान में खुजली, जलन या दर्द जैसी समस्याएं हो जाती हैं, जो कई परेशानियों का कारण बन कर सकती हैं. कई लोग इन समस्याओं को नजरअंदाज कर देते हैं, जिससे शरीर पर गंभीर प्रभाव पड़ सकता है. ऐसे में इसका समय रहते इलाज कराना बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है. आइए जानते हैं कान में खुजली चलने के पीछे की वजह के बारे में-
कान में खुजली होने के कारण
* कान में मैल जमा होने से खुजली, जलन और बदबू जैसी समस्याएं हो सकती हैं.
* कान में बैक्टीरिया, वायरस या फंगस के कारण होने वाला संक्रमण भी खुजली का कारण बन सकता है.
* धूल, मिट्टी, केमिकल या मेटल से एलर्जी होने पर भी कान में खुजली हो सकती है.
* एक्जिमा, सोरायसिस या डर्मेटाइटिस जैसी त्वचा रोग भी कान में खुजली का कारण बन सकते हैं.
* सर्दियों में या सुखे वातावरण में त्वचा रूखी होने से कान में खुजली हो सकती है.
* कभी-कभी कान में कीट, धूल के कण या कोई वस्तु फंस जाने से भी खुजली हो सकती है.
* तनाव और चिंता भी कान में खुजली का कारण बन सकते हैं.
*इसके अलावा ईयरफोन या हेडफोन का ज्यादा इस्तेमाल भी इस समस्या का कारण बन सकता है.
कान में खुजली होने पर क्या करें?
* कान को खुजलाने से जलन और सूजन बढ़ सकती है.
* नियमित रूप से कान साफ करें, लेकिन कान में बार-बार रुई या उंगली डालने से बचें.
*कान में खुजली और जलन से राहत पाने के लिए ओवर-द-काउंटर ईयर ड्रॉप्स का इस्तेमाल करें.
*एलर्जी होने पर एलर्जी पैदा करने वाली चीजों से दूर रहें.
अगर खुजली गंभीर है या अन्य लक्षण जैसे कि दर्द, जलन, सूजन या बहने वाला मवाद है, तो डॉक्टर को दिखाएं.
कान में खुजली से बचने के लिए टिप्स
* नियमित रूप से कान को गुनगुने पानी और मुलायम कपड़े से साफ करें.
* कान में रुई या उंगली डालने से बचें. इससे कान में चोट लग सकती है और संक्रमण हो सकता है.
* योग, ध्यान या गहरी सांस लेने से तनाव और चिंता को कम करने में काफी हद तक मदद मिल सकती है.
* धूम्रपान से कान में जलन और संक्रमण का खतरा बढ़ सकता है.
नोट: यह लेख केवल सामान्य जानकारी को प्रदान करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह की किसी भी जानकारी पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.