*👉🏻 उड़ता पंजाब-16 किलो अफीम सहित पंजाब सिंह व साथी काबू* *👉🏻 आंतकवादी परिवार से सम्बंधित है आरोपी पंजाब सिंह* *👉🏻 पढ़ें पूरी खबर हैडलाइन एक्सप्रेस.इन पर*

जालंधर,15 जुलाई 2019-(प्रदीप भल्ला)- देहात पुलिस को उस समय बड़ी सफलता हाथ लगी जब बीती रात नाकाबंदी दौरान सीआईए स्टाफ देहाती की पुलिस ने 16 किलो अफीम सहित दो व्यक्तियों को काबू कर लिया। जानकारी देते हुए एसएसपी नवजोत सिंह माहल ने बताया कि सीआईए स्टाफ देहाती के प्रभारी शिवकुमार ने पुलिस पार्टी सहित गांव मलिया मोड़ थाना करतारपुर में स्पेशल नाकाबंदी की हुई थी। तभी बीती रात 8:50 पर करतारपुर की तरफ से एक सफेद i20 पीबी 02 डीपी 4190 कार आती दिखाई दी। पुलिस पार्टी ने टॉर्च की लाइट से कार चालक को कार रोकने का इशारा किया, लेकिन पुलिस पार्टी देख कार चालक ने कार भगाने की कोशिश की। मगर बैरिकेड लगे होने के कारण कार चालक को कार रोकनी पड़ी। पुलिस पार्टी ने कार चालक को काबू कर पूछताछ की तो उसने अपना नाम पंजाब सिंह पुत्र इंदर सिंह और साथ बैठे व्यक्ति ने अपना नाम दलजीत सिंह पुत्र गुरनाम सिंह दोनों निवासी पत्ती पल्ला वीपीओ बुताला थाना ब्यास जिला अमृतसर बताया। पुलिस पार्टी ने पंजाब सिंह की तलाशी ली तो आरोपी की कमीज़ के नीचे बंधी हुई बेल्ट में से तीन प्लास्टिक के पैकेट बरामद हुए। जिसे खोलकर देखा तो उसमें से 3 किलो अफीम बरामद हुई। इसी तरह कार के पिछले दरवाजे के गत्ते खोल कर चेक किए तो उसमें से भी अफीम के पैकेट बरामद हुए। पुलिस पार्टी ने कुल मिलाकर 16 किलो अफीम आरोपियों से बरामद कर ली। पुलिस ने आरोपियों पर मामला दर्ज कर पूछताछ की तो पता चला कि आरोपी पंजाब सिंह का पिछोकड़ आतंकवादी परिवार से संबंधित है। आरोपी का परिवार पुलिस एनकाउंटर दौरान मारा जा चुका है। जिक्रयोग है कि आरोपी के परिवार की दुश्मनी निहंग पूहला सिंह से चलती आ रही है। पुलिस ने आरोपी की कार जब्त कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।
