*👉🏻 950 पेटी शराब सहित ट्रक चालक काबू* *👉🏻 पढ़ें पूरी खबर हैडलाइन एक्सप्रेस.इन पर*
जालंधर,15 जून 2019-(प्रदीप भल्ला)-देहात पुलिस को उस समय बड़ी सफलता हाथ लगी जब थाना गोराया की पुलिस ने ट्रक में 950 पेटी शराब की ले जाते हुए चालक को काबू कर लिया। जानकारी देते हुए एसएसपी
देहाती नवजोत सिंह माहल ने बताया कि थाना गोराया के प्रभारी इंस्पेक्टर केवल सिंह को सूचना मिली थी कि राजिंदर सिंह पुत्र हरभजन सिंह निवासी डेहरीवाल थाना तरसिका, जिला अमृतसर जोकि ट्रक ड्राइवर है वो अपने ट्रक में ठेकों पर नाजायज़ शराब की सप्लाई करने वाला है। इसी सूचना के आधार पर करवाई करते हुए एसआई जगदीश राज व पुलिस पार्टी ने सुबह 8 बजे जीटी रोड गोराया नाकाबंदी कर दी। नाकाबंदी दौरान पुलिस पार्टी ने सुबह 9 बजे फिल्लौर की तरफ से आ रहे एक ट्रक एचआर-58-7728 को रोका। ट्रक की तलाशी लेने पर उसमें से 950 पेटी शराब की बरामद हुई। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर आरोपी पर मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।
