*👉🏻 देर रात रविदास चौक नजदीक हुआ भयानक हादसा* *👉🏻 तेज रफ्तार गाड़ी डिवाइडर से टकराने के बाद बिजली के खंभे से टकराई, एक की मौत* *👉🏻 इस खबर संबंधी पूरी जानकारी हासिल करने के लिए नीचे दिए गए हैडलाइन एक्सप्रेस के लिंक को क्लिक करें 👇🏻*
जालंधर,24 फरवरी 2020-(प्रदीप भल्ला)-थाना डिवीजन नंबर छह के अंतर्गत पड़ते रविदास चौक नजदीक देर रात तीन बजे के करीब एक भयानक हादसा हो गया जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार संभव चोपड़ा (22) पुत्र गौरव चोपड़ा निवासी एल्डिको ग्रीन नकोदर रोड किसी समारोह से अपनी गाड़ी निसान टेरैनो PB-08-CY-2354 में सवार होकर अपने घर की तरफ जा रहा था।
रविदास चौक नजदीक जैसे ही संभव चोपड़ा ने एक ट्रक को ओवरटेक करने की कोशिश की तो उसकी गाड़ी अनियंत्रित होकर पहले डिवाइडर से टकराई और उसके बात पलटियां खाती हुई बिजली के खंभे से टकरा गई।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि चालक की मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार लोगों ने संभव चोपड़ा के शव को कार का शीशा तोड़कर बाहर निकाला। टक्कर के कारण बिजली का खंबा भी टूट गया और बिजली की मेन लाइन टूटकर नीचे गिर गई। जिस कारण इलाके की बिजली कई घंटों तक गुल रही। घटना की सूचना मिलते ही थाना डिवीजन नंबर छह की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की
