जाह्नवी पंजाबी कुड़ी बन सबको बना गईं लट्टू

जाह्नवी कपूर इन दिनों अपनी फिल्म ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ के प्रमोशन में जुटी हुई हैं। यह फिल्म 31 मई को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। जिसमें हसीना की जोड़ी राजकुमार राव के साथ बनी है। जाह्नवी फिल्म में क्रिकेटर का किरदार निभा रही हैं और ऐसे में वह प्रमोशन में मेथड ड्रेसिंग कर रही हैं। जिसका मतलब है कि वह अपने हर कपड़े में फिल्म की झलक ला रही है और उसे क्रिकेट से इंस्पायर्ड बनवा रही हैं।
अब कभी हसीना क्रिकेट की बॉल से बनी ड्रेस पहने नजर आती हैं, तो कभी अपने ब्लाउज या साड़ी को क्रिकेट का मैदान बना देती हैं। अब जब एक्ट्रेस पंजाब में अपने फैंस से रूबरू होने गईं तो उन्होंने पंजाबी कुड़ी का रूप धर लिया। माथे पर बिंदी, पंजाबी सूट से लेकर वह बालों में भी परांदा लगाए नजर आईं। इस लुक में उन्हें देख फैंस अपना दिल हार बैठे हैं।
जाह्नवी अपनी फिल्म के प्रमोशन में कोई कसर नहीं छोड़ रही हैं और ऐसे में वह अपनी हर आउटफिट में ‘मिसेज माही’ का टच ले आती हैं। अब वह येलो और पिंक कलर के सूट में चंडीगढ़ पहुंची थीं। जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं, तो उन्होंने दुपट्टे पर अपने किरदार महिमा का नाम लिखवाया था। येलो दुपट्टे पर पिंक कलर से लिखा ये नाम और सुनहरे धागे से बना उसका बॉर्डर कमाल का लग रहा था। वहीं, पंजाबी लुक में हसीना कहर ढा रही हैं।



