*👉🏻 हिन्दू देवी-देवताओं की फोटो से छेड़छाड़ कर उसे अश्लील फोटो बनाकर लोगों को भेजने वाला गिरफ्तार*
जलंधर,26 जून-(प्रदीप भल्ला)-थाना डिवीजन नं-1 की पुलिस ने हिंदू देवी देवताओं की तस्वीर से छेड़छाड़ कर उसे अश्लील बनाकर लोगों को व्हाट्सएप्प करने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। जानकारी देते हुए एएसआई सुरजीत सिंह ने बताया कि ह्यूमन राइट प्रोटेक्शन फ्रंट के राष्ट्रीय प्रधान राजीव शर्मा को किसी व्यक्ति ने हिंदू देवी देवताओं की अश्लील तस्वीर व्हाट्सएप्प की थी। जिस के संबंध में ह्यूमन राइट्स प्रोटेक्शन फ्रंट के चेयरमैन शशी शर्मा व राष्ट्रीय प्रधान राजीव शर्मा ने पुलिस कमिश्नर श्री प्रवीण कुमार सिन्हा को शिकायत दी थी। जिसकी जांच करने के बाद विजय कुमार पुत्र वैद्यनाथ निवासी न्यू शीतल नगर को दोषी पाया गया। जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी न्यू शीतल नगर में मोबाइल शॉप चलाता है भोजपुरी फिल्मों में मॉडलिंग भी करता है। पुलिस ने आरोपी पर एफआईआर 108, धारा 295 ए, 66 ए, आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।


