*👉🏻 गांजा सहित गिरफ्तार की गई कॉमेडियन भारती सिंह और उसके पति हर्ष को मिली जमानत* *👉🏻 पढ़ें पूरी खबर सिर्फ हैडलाइन एक्सप्रेस पर 👇🏻*



मुंबई, 23 नवंबर 2020-(एच.ई)-मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया को नारकोटिक्स अदालत से जमानत मिल गई है। गौरतलब है कि कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष को एनसीबी ने रविवार को गांजा के साथ गिरफ्तार किया था।
जिसके बाद अदालत ने दोनों को ज्यूडिशियल कस्टडी में भेज दिया था और जमानत पर सुनवाई सोमवार को करने का निर्णय लिया था। आज मुंबई की नारकोटिक्स (NDPS) अदालत से दोनों को जमानत मिल गई है। अदालत ने कहा है कि इनके पास से जो गांजा बरामद हुआ है उसकी मात्रा बहुत कम है जो कि इस्तेमाल करने योग्य ही है।




