जालंधर : स्क्रैप को लगी भीषण आग

जालंधर : जालंधर के तिलक नगर में उस समय हड़कंप मचने का समाचार सामने आया है । मिली जानकारी के अनुसार जहां कुछ दिन पहले आग लगी थी उसी क्षेत्र में फिर स्क्रैप को अचानक से आग लगी है। आगे लगने से आसपास के लोगों में दहशत फैल गई और लोगों ने रोष जाहिर किया। लोगों ने कहा कि बार-बार रिहायशी क्षेत्र में बने गोदाम में आग लगने से उनके जान माल का खतरा बना हुआ है। लोगों ने कहा कि गोदाम लगभग 15 साल पुराना है।