चीन ने बनाया रोबोट डॉग जो इंसानों की तरह रायफल चलाने में माहिर

युद्ध लड़ने के लिए उतावला चीन एक के बाद एक आधुनिक हथियार बना रहा है, ताकि जंग में जीत हासिल की जा सके और उसने आधुनिक युद्ध के मैदान में लड़ने के लिए रोबोट डॉग बनाया है, जो इंसानों की तरह रायफल चलाने में माहिर है। हाल ही में कंबोडिया के साथ एक सैन्य अभ्यास के दौरान, चीन की सेना ने एक रोबोट डॉग को पहली बार दुनिया दिखाया है, जिसकी पीठ पर एक ऑटोमेटिक राइफल लगी हुई थी, और जो इंसानों के सबसे अच्छे (इलेक्ट्रॉनिक) दोस्त (डॉग) को किलिंग मशीन में बदल रहा है। लोकसभा चुनाव 2024 संसदीय क्षेत्र | चीन के एक सैनिक चेन वेई ने राज्य प्रसारक सीसीटीवी के एक वीडियो में कहा है, कि “यह हमारे शहरी युद्ध अभियानों में एक नए सदस्य के रूप में काम कर सकता है, जो टोही ऑपरेशन और दुश्मन की पहचान करने और लक्ष्य पर हमला करने के लिए हमारी (सैनिकों) जगह ले सकता है।” चीन-कंबोडिया “गोल्डन ड्रैगन 2024” सैन्य अभ्यास के दौरान बनाए गए दो मिनट के वीडियो में रोबोट डॉग को एक रिमोट ऑपरेटर के कंट्रोल से चलते, उछलते, लेटते और पीछे की ओर बढ़ते हुए भी दिखाया गया है। इस सैन्य अभ्यास में, राइफल से फायर करने वाला रोबोट एक पैदल सेना इकाई को एक नकली इमारत में ले जाता हुआ दिखाई देता है।




