*👉🏻 यूको बैंक लूट और सुरक्षाकर्मी की हत्या करने वाले अन्य तीन आरोपी भी काबू,असला और कैश बरामद* *👉🏻 होशियारपुर पुलिस के आरोपी पकड़े* *👉🏻 इस खबर संबंधी पूरी जानकारी हासिल करने के लिए नीचे दिए गए हैडलाइन एक्सप्रेस के लिंक को क्लिक करें 👇🏻*
जालंधर/होशियारपुर, 20 अक्तूबर 2020-(एच.ई)-बीते दिनों गांव कालरा में स्थित यूको बैंक में लूट की वारदात को अंजाम देने और सुरक्षाकर्मी की हत्या करने वाले तीन अन्य आरोपियों को होशियारपुर पुलिस ने काबू किया है। जिसकी जानकारी एसएसपी होशियारपुर नवजोत सिंह माहल ने पत्रकार वार्ता कर दी है। जालंधर देहात पुलिस ने एक आरोपी को काबू कर उससे पूछताछ दौरान उसके साथियों के बारे में पता किया था और यह जानकारी होशियारपुर एसएसपी के साथ सांझा की थी। जिसके बाद एसएसपी नवजोत सिंह माहल के दिशा निर्देशों पर होशियारपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन अन्य आरोपियों को काबू कर उनके पास से दो पिस्तौल, एक दोनाली और ₹35,000 की नकदी बरामद की है। होशियारपुर पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद पत्रकार वार्ता कर इसकी जानकारी दी है।
