नीतीश कुमार और चंद्रबाबू नायडू को जल्द से जल्द इंडिया गठबंधन का हिस्सा बनना चाहिए :यशवंत सिन्हा

नई दिल्ली : पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा ने कहा है कि नीतीश कुमार और चंद्रबाबू नायडू को जल्द से जल्द इंडिया गठबंधन का हिस्सा बनना चाहिए. उन्होंने कहा कि संविधान बचाने के लिए उन्हें ऐसा करना चाहिए, उनके इस कदम को इतिहास आंकेगा. उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि देश के भविष्य को खत्म किया जा रहा है. उन्होंने ईडी और सीबीआई जैसी एजेंसियों के दुरुपयोग का भी आरोप लगाया.
इससे पहले महाराष्ट्र के पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे ने दावा करते हुए कहा कि कांग्रेस नीतीश कुमार और चंद्रबाबू नायडू से बातचीत कर रही है. बता दें कि लोकसभा चुनाव से पहले नीतीश कुमार ने इंडिया ब्लॉक के गठन में अहम रोल अदा किया था और देश भर के विपक्षी नेताओं की पहली बैठक की मेजबानी भी की थी लेकिन बाद में वो एक बार फिर से एनडीए का हिस्सा बन गए.





