जिसको 15 साल से तलाश रही थी पुलिस, उस आरोपी को पत्नी ने छुपा रखा था वाशिंग मशीन में………
पुलिस से बचने के लिए एक आदमी कई घंटों तक ऐसी जगह छुपा रहा जानकर आप भी दांग रह जायेंगे। मुंबई के जुहू में रहने वाले एक 54 वर्षीय शख्स पर एक लाख रुपयों के धोखाधड़ी का आरोप था। आरोप साबित होने पर पुलिस उसे गिरफ्तार करने उसके घर पहुंची। जहां पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद उसे गिरफ्तार किया।
वाशिंग मशीन में घंटो छुपा रहा आरोपी
प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस जब उस व्यक्ति के घर पहुंची तब उसकी पत्नी ने आजाद मैदान और जुहू पुलिस को अंदर आने से रोक रखा था। दोनों पुलिस टीमों ने काफी देर तक आरोपी के पत्नी को घर की तलाशी लेने के लिए मानाने की कोशिश की, करीब तीन घंटे बाद अंततः पुलिस उस घर में दाखिल हो पायी। हालांकि तीन बैडरूम सेट वाले उस घर में घुसने के बाद भी पुलिस ने काफी देर तक घर की छानबीन की, लेकिन फिर भी उनके हाथ खली रहे। आखिरकार घर के वाशिंग मशीन में रखे कपड़ों के जमावड़े के नीचे से आरोपी पकड़ा गया।

आरोपी पर पुणे में भी एक करोड़ के धोखाधड़ी का आरोप दर्ज
मामले में आजाद मैदान के सीनियर पुलिस अधिकारी ने कहा कि कोर्ट ने 2002 में धोखाधड़ी के केस में आरोपी को भगोड़ा घोषित किया था, हम तभी से उसकी खोज में लगे हैं। उन्होंने बताया कि कोर्ट ने आरोप साबित होने के बाद इस व्यक्ति पर दर्ज पुराने मामलों के जांच के भी आदेश दिए। जांच के दौरान पता चला कि इस व्यक्ति पर पहले भी पुणे में करीब एक करोड़ के धोखाधड़ी का मुकदमा चल रहा है। पुलिस ने आगे बताया कि उस व्यक्ति पर तीन लोगों से एक लाख रूपए के ठगी का आरोप है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने पैसे लेकर उनको बीएड में एडमिशन दिलाने का झूठा वादा किया था।
अब पत्नी के खिलाफ भी मामला दर्ज
बात दें कि पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। साथ पुलिस ने अब उसकी पत्नी के खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज किया है। महिला पर सरकारी अधिकारियों को ड्यूटी के समय उनके कार्रवाई में बाधा डालने का आरोप दर्ज किया है।

