मुंबई: लोअर परेल के कमला मिल्स में लगी भीषण आग, 14 की मौत
मुंबई के लोअर परेल इलाके में गुरुवार देर रात भीषण आग से 14 लोगों की मौत हो गई और 12 लोग घायल हैं. लोअर परेल इलाके के कमला मिल्स कंपाउंड में स्थित एक रेस्टोबार में लगी है. लोगों की मौत दम घुटने की वजह से बताई जा रही है. घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
एएनआई के मुताबिक प्राथमिक जानकारी के अनुसार हादसे में 14 लोगों की मौत और 12 लोग घायल हुए हैं. घटनास्थल पर आग पर काबू पाने के लिए 6 फायर ब्रिगेड, 3 जेटी और पांच टैंकर पहुंच चुके हैं.
मौके पर घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए एम्बुलेंस भी मौजूद है. आग लगने की वजह अभी तक साफ नहीं हो पाई है. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है. लोकल सूत्रों के मुताबिक मरने वालों में ज्यादातर लड़कियां हैं. मौत घुटन की वजह से हुई. इस इलाके में कई कॉरपोरेट के ऑफिस हैं, जो 24 घंटे खुले रहते हैं. खबर मिलने तक आग पर काबू करने की कोशिश जारी थी.