भूख से चीख रहे आठ माह के मासूम को मां ने गला दबाकर सुला दिया मौत की नींद

यूपी (हैडलाइन ब्यूरो) कन्नौज जिले में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक मां ने अपने आठ माह के बेटे का गला घाेंट कर उसे हमेशा के लिए मौत की नींद सुला दिया। बच्चा देर रात भूख की वजह से चीख रहा था। मां बच्चे के लिए दूध खरीदने के पैसे का इंतजाम नहीं कर पा रही थी।
मासूम की चीखें बदर्शत नहीं हुईं तो उसने गला घाेंटकर उसे हमेशा के लिए शांत कर दिया
जब उससे मासूम की चीखें बदर्शत नहीं हुईं तो उसने गला घाेंटकर उसे हमेशा के लिए शांत कर दिया। आरोपी रूखसार की चार साल की बेटी अनम ने बताया कि मां ने भाई को गला दबा कर मार दिया।
पुलिस के सामने जब चार साल की बेटी ने हकीकत बयां की तो सुनने वालों का भी दिल रो पड़ा। छिबरामऊ के मोहल्ला बिरतिया में रहने वाला शाहिद उर्फ शालू मुंबई में नौकरी करता है।
;
आसपास के लोगों की माने तो रुखसार का 8 माह का पुत्र अहद तीन दिन से था भूखा
उसकी पत्नी रुखसार कन्नौज के छिबरामऊ स्थित एक मोहल्ले में बने घर में तीन बच्चों के साथ रह रही है। आसपास के लोगों की माने तो रुखसार का 8 माह का पुत्र अहद तीन दिन से भूखा था। रुखसार बेटे के लिए दूध का इंतजाम नहीं कर पा रही थी। तीनों बच्चे उससे बार-बार खाना मांग रहे थे। रात से ही अहद दूध के लिए तेज आवाज में रो रहा था। पूरी रात उसे पानी पिलाने का प्रयास करने वाली रुखसार उसका दर्द बर्दाश्त नहीं कर पाई।
तीन दिन से बच्चे के लिए नहीं जुटा पा रही थी दूध
सूचना पर प्रभारी निरीक्षक भी पहुंच गए और सड़क पर हंगामा कर रही रुखसार की मां खदीजा को कोतवाली भेजा। इसके बाद घर में शांत माहौल में रुखसार से बात की तो उसने कहा कि तीन दिन से बच्चों के खाने का इंतजाम करने को लेकर परेशान थी, सौ रुपये उधार लेकर आई थी। तीन दिन से बच्चे के लिए दूध भी नहीं जुटा पा रही थी। उसने बच्चे को नींबू और शक्कर का घोल पिला दिया। इससे उसकी मौत हो गई।
सुबह बेटे की हत्या के बाद पास में ही गुमसुम होकर बैठी थी रुखसार
उसने भूखे अहद का गला दबाकर चीख हमेशा के लिए शांत कर दी। सुबह बेटे की हत्या के बाद पास में ही गुमसुम होकर बैठी थी। काफी देर तक अहद में कोई हलचल न देखकर परिजनों को शक हुआ और उसके पास जाने का प्रयास किया तो रुखसार ने गुस्सा जताते हुए सभी को रोक दिया। बेटी अनम से जानकारी के बाद परिजनों और लोगों की भीड़ लग गई।
रूखसार बोली जब बच्चे भूखे थे तब कोई भी नहीं आया और आज भीड़ जुट गई
रूखसार बोली जब बच्चे भूखे थे तब कोई भी नहीं आया और आज भीड़ जुट गई है। पुलिस शाहिद के आने का इंतज़ार कर रही है। शाहिद की तहरीर पर ही मुकदमा दर्ज किया जाएगा। पुलिस ने आरोपी महिला रुखसार को हिरासत में ले लिया है। उधर, रुखसार की मां ने छिबरामऊ कोतवाली में जमकर हंगामा किया। बेटी को छोड़ने की मांग करती रही।

