‘बिग बॉस 18’ का हिस्सा बनेंगे डॉली चायवाला

बिग बॉस की क्रिएटिव टीम को हमेशा ऐसे कंटेस्टेंट की तलाश होती है, जो अपने अंदाज से नए दर्शकों को इस शो के साथ जोड़ पाए. बाबा ओम, मन्नू-मनवीर, सनी लियोनी, नोरा फतेही जैसे कई चेहरों को लाइम लाइट में लाने का श्रेय भी बिग बॉस की इस क्रिएटिव टीम को जाता है. लेकिन सुनने में आया है कि अब बिग बॉस वालों ने एक ऐसे चेहरे को सलमान खान का ये शो ऑफर किया है, जो पहले से ही बहुत मशहूर है.
डॉली चायवाला को पहले अनिल कपूर वाला शो ऑफर हुआ था
‘बिग बॉस ओटीटी 3’ के शुरू होने से पहले ही मेकर्स ने सलमान खान के ‘बिग बॉस’ की तैयारियां शुरू कर दी हैं. कलर्स टीवी पर, रोहित शेट्टी के ‘खतरों के खिलाड़ी’ के सीजन 14 को सलमान का ‘बिग बॉस सीजन 18’ रिप्लेस करने वाला है, यानी अक्टूबर महीने के आखिरी हफ्ते में ये मजेदार रियलिटी शो टीवी पर ऑन एयर किया जाएगा. टीवी9 हिंदी डिजिटल को सूत्रों से मिली एक्सक्लूसिव जानकारी के मुताबिक महाराष्ट्र के नागपुर के ‘डॉली चायवाला’ सलमान खान के बिग बॉस में शामिल हो सकते हैं.


