*👉🏻 कच्चे तेल के गोदाम में छुपा कर रखी 1000 पेटी अवैध शराब की बरामद* *👉🏻 पढ़े पूरी खबर हैडलाइन एक्सप्रेस.इन पर*
जालंधर,3 जुलाई 2019-(हैडलाइन एक्सप्रेस)- आज सुबह गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर सीआईए-2 की टीम ने पिंड मलकों में स्थित कच्चे तेल के गोदाम में छुपा कर रखी हुई अवैध शराब की 1000 पेटी बरामद की है।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सीआईए-2 की टीम को सूचना मिली थी कि पिंड मलकों में कच्चे तेल के गोदाम में बड़ी मात्रा में अवैध शराब छुपा कर रखी हुई है। इसी सूचना के आधार पर छापेमारी करते हुए पुलिस पार्टी ने गोदाम से 1000 पेटी अवैध शराब की बरामद कर ली।
यह शराब गोपाल नगर के रहने वाले रोहित और उसके पार्टनर कलसी की बताई जा रही है। पुलिस ने मौके से जग्गा नाम के तस्कर को भी काबू किया है। जग्गा ही रोहित और कलसी की शराब को आगे सप्लाई करता था। जग्गा पर पहले भी शराब तस्करी के मामले दर्ज हैं। पुलिस जल्द ही इस मामले में पत्रकारवार्ता कर खुलासा करेगी।