खन्ना बंदूक की नोक दिनदहाड़े बैंक में हुई डकैती, 15 लाख रुपए लूटे

खन्ना में दिनदहाड़े बैंक लूट की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक बगली कलां गांव में पंजाब एंड सिंध बैंक की शाखा में लूट हुई है। बैंक में लंच ब्रेक के समय मोटरसाइकिल पर सवार तीन नकाबपोश युवक बैंक में घुस गए।मिली जानकारी अनुसार तीन लुटेरे जिन्होंने अपने मुंह किसी कपड़े ढके हुए थे, वह मोटरसाइकिल पर आए, तीनों लुटेरों के पास एक-एक पिस्टल थी। जैसे ही वह बैंक में अंदर जाने लगे तो मुंह ढके होने के कारण बैंक के सिक्योरिटी गार्ड ने कहा कि आप अपने मुंह से कपड़ा हटाए। इसको लेकर उनकी आपस में बहस हो गई, जिसके बाद उन्होंने सिक्योरिटी गार्ड की बंदूक छीन कर उसकी कनपटी पर पिस्टल तान दी। बैंक से करीब 15 लाख रुपए लूटकर फरार हो गए। जाते समय लुटेरों ने बैंक के गनमैन पर हमला भी किया। लुटेरे गनमैन की बंदूक लेकर भाग गए और फायरिंग भी की। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी हैं।

