*👉🏻 व्यापारी से गन प्वाइंट पर हुई लूट का मामला पुलिस ने किया ट्रेस, तीन आरोपी काबू* *👉🏻 मिशन कंपाउंड के पास भी एक युवक से 80 हजार लूटे थे इन लुटेरों ने* *👉🏻 पढ़ें पूरी खबर सिर्फ हैडलाइन एक्सप्रेस पर 👇🏻*
जालंधर, 11 फरवरी 2021-(प्रदीप भल्ला)-बीते दिनों थाना बस्ती बावा खेल के क्षेत्र में व्यापारी से हुई लूट के मामले को ट्रेस करते हुए सीआईए स्टाफ की टीम ने राजनगर से दो लुटेरों को दो अवैध पिस्टल सहित काबू किया है जबकि इनके तीसरे साथी को पुलिस ने पहले ही कोर्ट कंपलेक्स से गिरफ्तार कर लिया था।
जानकारी देते हुए पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया की 1 फरवरी शाम के समय गगन अरोड़ा नामक व्यापारी अपनी फॉर्च्यूनर गाड़ी में सवार होकर थाना बस्ती बावा खेल के अंतर्गत आते क्षेत्र में अपने घर आ रहा था। जैसे ही व्यापारी अपने घर के बाहर पहुंच तो उसके घर के बाहर ही बाइक पर सवार तीन लुटेरों ने व्यापारी से ₹5,33,000 की नगदी लूट ली थी और व्यापारी को डराने के लिए फायर भी किया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपियों पर मामला दर्ज कर डीसीपी इन्वेस्टीगेशन गुरमीत सिंह की देखरेख में सीआईए स्टाफ और थाना बस्ती बावा खेल की पुलिस की टीमें बनाई थी जो आरोपियों को पकड़ने के लिए अलग-अलग तरीके से लगी हुई थी। सीआईए स्टाफ के इंचार्ज हरमिंदर सिंह की टीम ने एक आरोपी गुरप्रीत सिंह गुरी को पहले ही कोर्ट कंपलेक्स से गिरफ्तार कर लिया था और आज उन्हें सूचना मिली थी कि दो आरोपी बॉबी और इंदरजीत सिंह इस समय राजनगर में मौजूद है। तभी पुलिस पार्टी ने आरोपियों को पकड़ने के लिए राजनगर में रेड की तो आरोपी बॉबी ने पुलिस पर दो फायर कर दिए। गनीमत यह रही कि किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा और पुलिस ने पीछा करते हुए बॉबी और इंदरजीत दोनों को काबू कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के पास से दो 32 बोर के पिस्टल, 7 जिंदा कारतूस और दो चले हुए कारतूस के खोल बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास से लूटी हुई रकम में से ₹3,40,000 भी बरामद कर लिए हैं। पुलिस ने बताया कि तीनों आरोपी बस्ती मिट्ठू के रहने वाले हैं। पुलिस पूछताछ दौरान यह भी पता चला है कि इनमें से गुरप्रीत सिंह गुरी पर पहले भी लड़ाई झगड़े का मामला दर्ज है और इन्हीं आरोपियों ने 21 अक्तूबर 2020 को थाना डिवीजन नंबर दो के अंतर्गत आते मिशन कंपाउंड के पास से निखिल नामक युवक से ₹80,000 की लूट की थी। पुलिस आरोपियों से आगे पूछताछ कर रही है।
–80000 से खरीदे थे दो पिस्टल–
तीनों आरोपियों ने निखिल से लूटे हुए ₹80,000 से बाहरी राज्य जाकर दो पिस्टल खरीदे थे। इन्हीं पिस्टल के जरिए आरोपियों ने व्यापारी गगन अरोड़ा से लाखों की लूट की वारदात को अंजाम दिया था।
–शिवसेना समाजवादी नेता राजेश रिंकू पहले ही थाना बस्ती बावा खेल क्षेत्र में अपराधियों के सक्रिय होने के बारे में पुलिस को कर चुके हैं अलर्ट– 
शिवसेना समाजवादी के उत्तर भारत के सीनियर उप प्रमुख राजेश रिंकू थाना बस्ती बावा खेल के अंतर्गत आते क्षेत्रों में नशा तस्करों और अपराधियों के सक्रिय होने के बारे में पुलिस कमिश्नर को पहले ही सूचित चुके हैं। राजेश रिंकू ने पहले ही पुलिस कमिश्नर से कहा था कि इस क्षेत्र में अपराधियों और नशा तस्करों की सक्रियता बढ़ चुकी है और यह लोग किसी बड़ी वारदात को अंजाम दे सकते हैं। इसीलिए उन्होंने मांग की थी कि थाना बस्ती बावा खेल के अंतर्गत आते क्षेत्रों में पुलिस की गश्त बढ़ाई जाए।
