*👉🏻 युवक ने फंदा लगा की आत्महत्या*
जालंधर,22 अप्रैल 2019-(प्रदीप भल्ला)- थाना रामामंडी के अंतर्गत आते संतोषी नगर में एक 21 वर्षीय युवक ने फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। जांच दौरान पता चला कि चंदन कुमार पुत्र मनोज निवासी बिहार हाल निवासी संतोषी नगर 1 साल से मन्नत आटा चक्की पर काम कर रहा था। जब सुबह लोगों ने देखा तो युवक फंदे पर झूल रहा था। जिसकी सूचना उन्होंने तुरंत थाना रामामंडी की पुलिस को दी। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है। परिजनों के आने के बाद बयान दर्ज कर बनती कार्रवाई की जाएगी।
