*👉🏻 यूनाइटेड मीडिया क्लब का पहला वार्षिक समरोह होटल इंद्रप्रस्थ में करवाया गया* *👉🏻 विधायक राजिंदर बेरी, सुशील रिंकू, जिलाधीश घनश्याम थोरी, मेयर जगदीश राज राजा, पुलिस कमिश्नर डॉ. सुखचैन गिल, डीसीपी गुरमीत सिंह, काकू आहलूवालिया, डॉ. बलराज गुप्ता ने समारोह में शिकरत की* *👉🏻 आई कार्ड व स्टिकर किये जारी, पढ़ें पूरी खबर सिर्फ़ हैडलाइन एक्सप्रेस पर 👇🏻*


जालंधर, 05 सितंबर 2021-(प्रदीप भल्ला/हरदीप सिंह बब्बू)-यूनाइटेड मीडिया क्लब (रजि.) जालंधर का पहला वार्षिक समारोह होटल इंद्रप्रस्थ में मनाया गया।
जिसकी अध्यक्षता यूनाइटेड मीडिया क्लब (रज़ि.) जालंधर के प्रधान सुक्रांत सफरी ने की। जिन्होंने सबसे पहले क्लब के कार्यों के बारे में विस्तार से बताया और पत्रकारों के हितों के बारे में आये हुए मुख्य मेहमानों से विचार सांझा किये। इस समारोह में केंद्रीय क्षेत्र के विधायक राजिंदर बेरी,वेस्ट क्षेत्र के विधायक सुशील रिंकू,जिलाधीश जालंधर घनश्याम थोरी, मेयर जगदीश राज राजा, पुलिस कमिश्नर डॉ. सुखचैन सिंह गिल, डीसीपी गुरमीत सिंह, युवा कांग्रेसी नेता काकू आहलूवालिया, होटल इंद्रप्रस्थ के मालिक अजय चतथर, होटल सेखों ग्रैंड के संचालक बदलदेव चौहान, डॉ. बलराज गुप्ता मुख्य मेहमान के तौर पर उपस्थित हुए।
मंच संचालन टिंकू पंडित और वरिष्ठ पत्रकार मनोज त्रिपाठी, सुनील रुद्रा ने किया। इस समारोह में क्लब सदस्यों के आई कार्ड व स्टिकर रिलीज किये गए। जिसके बाद आये हुए मेहमानों ने अपने विचार पेश किए।
क्लब के पदाधिकारियों ने पूरी ईमानदारी से अपनी जिम्मेदारी निभाई। इस समारोह में यूनाइटेड मीडिया क्लब के सभी सदस्य व पदाधिकारी मौजूद थे।
