होशियारपुर : नकली देसी घी के 20 टीन बरामद, तीन गिरफ्तार

होशियारपुर। थाना सिटी की पुलिस ने एक गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 20 टीन नकली देसी घी के बरामद कर दो सगे भाइयों सहित तीन को आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थाना सिटी में तैनात एएसआई गगन सिंह ने बताया कि पुलिस को एक गुप्त सूचना मिली थी कि इलाके में कुछ लोग नकली देसी घी बेचने का कारोबार करते हैं। उसने बताया कि पुलिस ने उक्त सूचना के अधार पर बुल्लावाड़ी चौक से गुजर रही एक ई रिक्शा को रोक कर उसमें से 15-15 लीटर के 20 टीन बरामद किए, जिनमें नकली देसी घी था। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार तीन आरोपियों की पहचान नितीश कुुमार निवासी नरायण नगर व दो भाइयों नीरज ठाकुर व दीपक ठाकुर निवासी कृष्णा नगर के तौर पर की गई है। उन्होंने बताया कि तीनों कथित आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।




