*👉🏻 नाईट कर्फ्यू का उल्लंघन करने वाले करियाना दुकानदारों, बेवजह घूमने वाले लोगों और बिना मास्क पहनने वाले 19 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार* *👉🏻 आज रात 8:00 बजे से शुरू हो जाएगा नाईट कर्फ्यू, पढ़ें पूरी खबर सिर्फ हैडलाइन एक्सप्रेस पर 👇🏻*
जालंधर, 20 अप्रैल 2021-(प्रदीप भल्ला)-कोरोनावायरस के बढ़ते केसों को देखते हुए पंजाब सरकार ने सख्ती करने के आदेश जारी किए हैं। जिसके तहत आज रात से रोजाना 8:00 बजे से सुबह 5:00 बजे तक नाईट कर्फ्यू लगाया जाएगा। इसके इलावा रविवार को लॉक डाउन करने के भी आदेश दिए हैं। इन्हीं आदेशों के बाद कमिश्नरेट पुलिस भी सख्ती के मूड में आ गई है। जालंधर कमिश्नरेट पुलिस के अलग-अलग थानों की पुलिस ने बीती रात 19 लोगों को गिरफ्तार कर उन पर मामला दर्ज किया है।
बीती रात कमिश्नरेट पुलिस के अलग-अलग थानों की पुलिस ने करियाना स्टोर मालिक, बेवजह घूमने वालों, बिना मास्क पहन बाहर निकलने वाले उन लोगों को गिरफ्तार किया है जो नाईट कर्फ्यू की अवधि के बाद भी या तो दुकानें खोलकर बैठे हुए थे या सड़कों पर घूम रहे थे। थाना बस्ती बावा खेल के एएसआई रूपलाल ने कबीर बिहार के अरुण को रात 10:35 पर गिरफ्तार किया। वहीं भार्गव कैंप के एएसआई मोहनलाल ने रात 1:30 बजे विजय कुमार, थाना एक की पुलिस ने हेयर ड्रेसर लवप्रीत को रात 9:50 पर, थाना डिवीजन दो की पुलिस ने रात 12:30 बजे रोज़ पार्क इलाके में घूम रहे सुपन खुराना, थाना डिवीजन तीन की पुलिस ने मोहम्मद तसलीम को रात 10:35 और प्रताप बाग मंडी रोड से कन्हैया नाम के व्यक्ति को रात 11:30 बजे गिरफ्तार किया है। इनके इलावा 13 और लोगों को अलग-अलग थानों की पुलिस ने नाईट कर्फ्यू का उल्लंघन करने के जुर्म में गिरफ्तार कर उन पर मामला दर्ज किया है। वहीं जालंधर कमिश्नरेट पुलिस के कमिश्नर स.गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने लोगों से अपील की है कि वे नाईट कर्फ्यू के बाद सड़कों पर न निकले और ना ही दुकानें खोलकर बैठे, क्योंकि सरकार द्वारा उन्हें आदेश जारी हुए हैं कि जो कोई भी नाईट कर्फ्यू का उल्लंघन करता है तो उस पर सख्त कार्रवाई की जाए।

हैडलाइन एक्सप्रेस भी लोगों से अपील करता है कि बिना वजह सड़कों पर ना घूमें और जिन लोगों ने कोरोना वैक्सीन की डोज़ नहीं ली है वह तुरंत वैक्सीन का टीका लगवाएं ताकि उनकी और उनके परिवार की जिंदगी सुरक्षित रह सके। कोरोना एक गंभीर बीमारी है इसे हल्के में ना लें। सरकार द्वारा जो गाइडलाइन जारी की गई हैं उन्हें अपनाएं और अपनी व अपने परिवार की जिंदगी को सुरक्षित बनाए।
