*👉🏻 थाना बस्ती बावा खेल की पुलिस ने लूटपाट को अंजाम देने वाले तीन लुटेरे पकड़े* *👉🏻 पल्सर बाइक, मोबाइल व एक्टिवा बरामद, पढ़ें पूरी खबर सिर्फ हैडलाइन एक्सप्रेस पर 👇🏻*
जालंधर, 17 फरवरी 2021-(प्रदीप भल्ला)- थाना बस्ती बावा खेल की पुलिस ने लूटपाट की वारदातों को अंजाम देने वाले तीन लुटेरों को काबू कर उनके पास से लूटे हुए बाइक व मोबाइल बरामद किया है। जानकारी देते हुए थाना बस्ती बावा खेल के प्रभारी एसआई गगनदीप सिंह सेखों ने बताया की 11-01-2021 को रवि वर्मा पुत्र अमित कुमार निवासी बस्ती बावा खेल ने शिकायत दी थी कि वह 8-01-2021 को शाम 6:00 बजे ड्यूटी खत्म कर अपने घर जा रहा था कि राजनगर ग्राउंड के पास तीन लुटेरों ने उनका मोबाइल सैमसंग A10 लूट लिया।
पुलिस ने आरोपियों पर मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी थी। जिसके बाद पुलिस पार्टी ने 15 फरवरी को बाबा बुड्ढा जी पुल के पास से एक आरोपी सुमित कुमार उर्फ जहाज पुत्र मेला राम निवासी कैलाश नगर को गिरफ्तार कर लिया और अगले ही दिन एक और आरोपी विपन उर्फ गोगी पुत्र देवराज निवासी बस्ती पीर दाद को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश कर 2 दिन का रिमांड लिया था। जिसके बाद पुलिस ने आज उनके तीसरे साथी संदीप कुमार उर्फ सीपा पुत्र लेट हरमेश लाल निवासी बाजवा कॉलोनी बस्ती पीर दाद को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक पल्सर बाइक, एक मोबाइल सैमसंग A10 और वारदात में इस्तेमाल किया गया एक्टिवा व बाइक बरामद किया है। पुलिस आरोपियों से आगे पूछताछ कर रही है।


