*👉🏻 शहर में चल रहे ओवरलोडिड टिप्परों के खिलाफ हुए विधायक पवन टीनू* *👉🏻 अचानक 11 साल बाद क्यों जागे विधायक टीनू*

जालंधर-(टिंकू पंडित/प्रदीप भल्ला)-महानगर में चल रहे ओवरलोडिड टिप्परों के खिलाफ विधायक पवन टीनू ने पंजाब प्रेस क्लब में
एक पत्रकारवार्ता की। जिसमें उन्होंने बताया कि महानगर में चल रहे टिप्पर ज्यादातर पुलिस अधिकारियों और राज नेताओं के हैं। इसी कारण इन पर कोई कार्रवाई नहीं होती। ज्यादातर टिप्परों के तो कागज़ात भी नहीं होते फिर भी यह शहर की सड़कों पर बेखोफ दनदनाते निकलते हैं क्योंकि टिप्पर चालकों को पता होता है कि किसी भी पुलिसकर्मी की हिम्मत नहीं कि इन्हें रोक सके। इन टिप्परों के कारण ही कई लोगों की कीमती जानें जा चुकी हैं। जब विधायक टीनू से पूछा गया कि आपको पहले इनके बारे में ख्याल क्यों नहीं आया तो उन्होंने कहा कि जब जागो तभी सवेरा। अगर आज भी हम इन पर नकेल नहीं कस पाए तो कई और कीमती जानें जा सकती हैं और अवैध माईनिंग के कारोबार से सरकार को भी नुकसान होता है। अवैध माईनिंग करने वाले अपनी जेबें भर रहे हैं। टीनू ने कहा कि पुलिस अधिकारियों की मिलीभगत से ही ये कारोबार चलता है।

