*👉🏻 हैरोइन की सप्लाई देने जा रहा चढ़ा सीआईए के हत्थे*
जालंधर-(टिंकू पंडित/प्रदीप भल्ला)-सीआईए स्टाफ ने हैरोइन की सप्लाई देने जा रहे एक व्यक्ति को काबू किया है। जानकारी देते हुए सीआईए स्टाफ के एएसआई जसविंदर सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी एक व्यक्ति बाइक पर सवार हो हैरोइन की सप्लाई देने जा रहा है। इसी के आधार पर मखदूमपुरा इलाके के पास नाकाबंदी की और एक बाइक सवार को रोका और उसकी तलाशी लेने पर उसके पास से 15 ग्राम हैरोइन बरामद हुई। आरोपी पर मामला दर्ज कर पूछताछ की गई तो उसने अपना नाम कुलविंदर सिंह बताया और ये भी बताया कि वह दुबई से आया हुआ है।


