पीओके में घुसी भारतीय सेना तो कर सकता है एटमी हमला पाकिस्तान !

इस्लामाबाद: पाकिस्तान दुनिया का पहला ऐसा मुस्लिम राष्ट्र है जिसने साल 1998 में परमाणु बम का परीक्षण करके दुनिया को चौका दिया था। पाकिस्तान ने तब से लेकर अब तक 170 परमाणु बम बना लिए हैं। ऐसा पहली बार हुआ है कि भारत ने साल 2023 में पाकिस्तान को परमाणु बमों की संख्या के मामले में छोड़ दिया है। स्टॉकहोम की संस्था सिप्री की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास 172 परमाणु बम हो गए हैं। पाकिस्तान अपने परमाणु बमों को इस्लामिक परमाणु बम करार देता है लेकिन विशेषज्ञ मुस्लिम कट्टरपंथियों को ही पाकिस्तानी एटम बम के लिए सबसे बड़ा खतरा मानते हैं। उनका कहना है कि आतंकी परमाणु ठिकाने पर कब्जा कर सकते हैं और इसमें पाकिस्तान का ही कोई अफसर मदद कर सकता है। भारतीय सेना में पूर्व कर्नल और सैटलाइट तस्वीरों के विशेषज्ञ विनायक भट्ट ने ट्वीट करके पाकिस्तानी परमाणु बमों को लेकर कई अपडेट दिए हैं। कर्नल भट्ट ने कहा कि पाकिस्तान की परमाणु नीति हमेशा से ही परमाणु बमों के पहले इस्तेमाल की रही है। वहीं भारत नो फर्स्ट यूज की नीति में भरोसा करता है। हाल में पाकिस्तानी सेना के एक वरिष्ठ अधिकारी ने भी खुलकर कहा था कि हमारी कोई नो फर्स्ट यूज नीति नहीं है। पाकिस्तानी परमाणु वैज्ञानिक, रणनीतिकार और वरिष्ठ सैन्य अधिकारी हमेशा से ही कहते रहे हैं कि पाकिस्तान पहले टैक्टिकल न्यूक्लियर वेपन का इस्तेमाल करेगा, अगर भारतीय सेना पीओके में घुसती है।
भट्ट ने कहा कि भारतीय सैनिकों पर परमाणु बम गिराने के बाद पाकिस्तान की सरकार यह दावा करेगी कि उसने अपने बचाव में अपने इलाके में परमाणु बम का इस्तेमाल किया है। इससे पाकिस्तान भारत पर अंतरराष्ट्रीय दबाव बना सकेगा। इससे पहले पाकिस्तानी वायुसेना ने साल 2018 में कराची में हाई अलर्ट बंकर बनाया ताकि उसमें राड परमाणु मिसाइल को रखा जा सके। रिटायरल कर्नल भट्ट ने बताया कि पाकिस्तान ने अपनी अबाबील मिसाइल को बढ़ा रहा है जिसके बारे में दावा किया जाता है कि यह एक साथ कई परमाणु बम ले जा सकती है। पाकिस्तान अब बंकर और मिसाइल साइलो बना रहा है ताकि भारत में लंबी दूरी तक परमाणु हमला करने वाली मिसाइलों को तैनात किया जा सके।



