*🚩जालन्धर वेस्ट से विधानसभा चुनाव लड़ चुके संदीप पाहवा साथियों समेत शिव सेना हिन्द में शामिल, निशांत शर्मा ने सौंपी राष्ट्रीय यूथ उपाध्यक्ष की बड़ी जिम्मेदारी🚩* *🚩रेफरेंडम 2020 का शिव सेना हिन्द के नेताओं ने कर डाला खात्मा, 5 जनवरी को मोगा में हो रही धर्म संसद में होगा अंतिम संस्कार – निशांत शर्मा/ एडवोकेट अमित घई🚩* *◆रेफरेंडम 2020 के खात्मे की खुशी में शिव सेना हिन्द 21 धर्म संसदों आयोजित कर करेगी रेफरेंडम 2020 का रस्म उठाला, मृतक रेफरेंडम 2020″ की फ़ोटो पर शिव सैनिक पहनाएंगे जूत्ते चप्पलों की माला – निशांत शर्मा/अमित घई🚩* *रेफरेंडम 2020 के खात्मे की खुशी में शिव सेना हिन्द की तरफ से 5 जनवरी को मोगा में होगी विशाल धर्म संसद,पहुंचेंगे 13 अखाड़ों के साधु संत : इशांत शर्मा*
जालंधर शिव सेना हिन्द की एक विशाल बैठक पार्टी के पंजाब अध्यक्ष इशांत शर्मा की अध्यक्षता में जालन्धर भार्गव केम्प में आयोजित की गई।
बैठक में पहुंचने पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष निशांत शर्मा का फूल मालाएं पहनकर व जय श्री राम के जयकारों से भव्य स्वागत किया गया।
इस मौके पार्टी के राष्ट्रीय चैयरमेन यूथ विंग एडवोकेट अमित घई, पंजाब अध्यक्ष इशांत शर्मा, पंजाब उपाध्यक्ष अरविंद गौतम, दफ्तर इंचार्ज,जिला मोहाली अध्यक्ष सोनू राणा विशेष रूप से पहुंचे।
इस अवसर पर शिव सेना हिन्द द्वारा किये जा रहे सनातन संस्कृति के सेवा कार्य व खात्मा 2020 मुहिम से प्रभावित होकर जालंधर वेस्ट से विधानसभा चुनाव व नगर निगम चुनाव लड़ चुके संदीप पाहवा व उन की धर्मपत्नी सोनिया पाहवा सैंकड़ो समर्थकों समेत शिव सेना हिन्द में शामिल हो गए।
इस मौके निशांत शर्मा ने संदीप पाहवा को शिव सेना हिन्द के राष्ट्रीय यूथ उपाध्यक्ष की बड़ी जिम्मेदारी सौंपी।
इस मौके निशांत शर्मा व अमित घई ने बताया कि खालिस्तानियों ने पंजाब में 2020 में खालिस्तान बनाने का सपना संजोया था।
मगर शिव सेना हिन्द की तरफ से शुरू की गई मुहिम ”खात्मा रेफरेंडम 2020″ की बदौलत रेफरेंडम 2020 का खात्मा हो गया है।
उन्होंने कहा कि 5 जनवरी को मोगा में हो रही विशाल धर्म संसद में रेफरेंडम 2020 का अंतिम संस्कार किया जाएगा। 
उन्होंने कहा कि कट्टरपंथी गुरपतवंत सिंह पन्नू व परमजीत सिंह पम्मा जैसे देश द्रोहियों को थोड़ी सी शर्म हो तो खुद ही अपना मुंह काला करके पंजाब की जनता से माफी मांग कर यह कबूल कर लें कि उन्होंने पाकिस्तान के इशारों पर व पैसों के लालच में सिखों व हिंदुओ के आपसी भाईचारे को तोड़ने के लिए रेफरेंडम 2020 मुहिम शुरू की थी।
उन्होंने कहा कि रेफरेंडम 2020 के खात्मे की खुशी में शिव सेना हिन्द पंजाब भर में 21 धर्म संसद करेगी जो कि रेफरेंडम 2020 की रस्म उठाला के रूप में आयोजित होगी।
उन्होंने कहा कि मोगा समेत पंजाब में होने वाली 21 धर्म संसदों में रेफरेंडम 2020 की फ़ोटो लगाकर उस पर जूतें चप्पलों की माला पहनाई जाएगी। और लड्डू बांट कर जश्न मनाया जाएगा।
उन्होंने कहा कि रेफरेंडम 2020 रूपी सांप को जन्म देने वाले गुरपतवंत सिंह पन्नू का पुतला बनाकर शिव सेना हिन्द सभी धर्म संसदों में पन्नू का मुहं काला करके गधे पर बिठाकर जलूस निकालेंगे ताकि हिन्दू सिख भाईचारे व प्रेम में नफरत का जहर घोलने वाले पन्नू जैसे नाग का असली चेहरा हिंदुओ व सिखों के सामने नँगा किया जाए। और दोबारा किसी की ऐसी नीच हरकता करने की हिम्मत न हों सकें।
इस मौके *इशांत शर्मा व अरविंद गौतम* ने पंजाब के धार्मिक व सामाजिक संगठनों के देश भक्त कार्यकर्ताओं से आह्वाहन किया कि शिव सेना हिन्द की तरफ से मोगा में हो रही धर्म संसद में शामिल होकर अपने अमूल्य सुझाव दें और हिन्दू शक्ति को एकजुट करने व विधर्मियों से लोहा लेने के लिए खड़ा करने के लिए कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हों।
उन्होंने कहा कि जिस तरह से हमारी संस्कृति हमारे ग्रन्थो शास्त्रों हमारे हिन्दू देवी देवताओं व सन्तो का अपमान करने व उन्हें नीचा दिखाने का सुनियोजित षड्यंत्र किया जा रहा है। उसे देखते हुए धर्म संसद जरूरी है। ताकि सब मिल बैठ कर आपसी विचार विमर्श कर हिन्दू धर्म की रक्षा हेतु बनाई गई विभिन्न योजनाओं व रणनीति के अनुरूप सही दिशा में पार्टी के हज़ारो कार्यकर्ता कार्य कर सकें।
उन्होंने कहा कि धर्म संसद के आयोजन के बाद कार्यकर्ताओं में एक नई ऊर्जा का संचार होगा और पहले से भी दोगुनी ताक़त के साथ हिन्दू धर्म की सेवा करेंगे।
इस मौके नवनियुक्त राष्ट्रीय यूथ उपाध्यक्ष *संदीप पाहवा* ने कहा कि मुझे गर्व महसूस हो रहा है कि मैं एक ऐसी पार्टी के साथ जुड़ा हूँ जो कि राष्ट्र हित व धर्म हित के कार्यों की बदौलत हिंदुओं का पंजाब में सब से मजबूत संगठन बन चुका है। उन्होंने कहा कि शिव सेना हिन्द संगठन हिंदुओ के हित के लिए जान हथेली पर रख कर सेवा कर रहा है।
इस मौके महिला शक्ति में प्राण शक्ति फूंकते हुए *🚩सोनिया पाहवा* ने कहा कि ये धर्म संसद समय की मांग थी। पंजाब में हिन्दू शक्ति को जगाने के लिए धर्म संसद का आयोजन बहुत जरूरी है। क्यों कि पंजाब में कई हिन्दू विरोधी ताक़ते तेजी से पनप रही है। उन को उन की औकात दिखाने व धर्म संसद जरूरी थी।